Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भारतीय जगहो से मिलती जुलती 10 विदेशी जगह

Posted on February 13, 2015April 13, 2016 by Pankaj Goyal

विदेशों में कई ऐसी जगह है जो भारतीय जगहों से काफी मिलती जुलती है।  आज इस लेख में हम आपको 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है।

1-इंडिया गेट और आर्क द ट्रिओम्फे (India Gate and Arc de Triomf)India Gate and Arc de Triomf In Hindi इंडिया गेट और आर्क द ट्रिओम्फे देखने में बिल्कुल एक जैसे लगते है। दोनों इमारते सैनिकों की याद को ताजा रखने के लिए बनाएं गए है। यह पेरिस का फेमस लैंडमार्क है।

2-जलमहल और ट्राकाई कैसल (Jalmahal and Trakai castle)Jalmahal and Trakai castle History in Hindiजलमहल राजस्थान (भारत) की राजधानी जयपुर के मानसागर झील के मध्‍य स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। अरावली पहाडिय़ों के गर्भ में स्थित यह महल झील के बीचों बीच होने के कारण ‘आई बॉल’ भी कहा जाता है। इसे ‘रोमांटिक महल’ के नाम से भी जाना जाता था। यह महल बिल्कुल ट्राकाई कैसल, लिथुआनिया में बने महल की तरह लगता हैं। खासकर दोनों महल रात के समय एक जैसे लगते हैं।

3-गुरदॉन्गमार लेक और जोकुलसैरलॉन लेक  (Gurudongmar lake and Jokulsarlon lake)Gurudongmar lake and Jokulsarlon lake History in Hindi जॉकुल्सरलॉन साउथ-ईस्ट आइसलैंड में एक बहुत ही बड़ा ग्लैशियल लेक है। जॉकुल्सरलॉन का मतलब ही होता है ग्लैशियल रिवर लैगून। यहां कई हॉलीवुड मूवीज की शूटिंग हुई है। जोकुलसैरलॉन और सिक्किम की झील देखने में एक जैसी लगती है। सिक्किम यह लेक दुनिया की सबसे बड़ी झील में शामिल हैं।

4- गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर और स्विट्ज़रलैंड  (Gulmarg and Switzerland)Gulmarg and Switzerland in Hindi Information, History & Story in Hindiजम्मू और कश्मीर का यह टाउन इंडिया का स्विट्ज़रलैंड है। इस हिल स्टेशन पर आपको स्विट्ज़रलैंड की तरह माउंटेन, झरने, वैली, हरियाली मिल जाएगी। यह इंडिया की पॉपुलर स्की (बर्फ पर राइडिंग करना) डेस्टिनेशन है। यह जगह इसलिए भी खास है, क्योंकि यह टाउन हिमालय के पास है। इस वजह से यह और भी खूबसूरत लगता है।

5. अथिरापिल्ली फॉल्स, केरल और नियाग्रा फाल्स, कनाडा  (Athirapally falls, Kerala and Niagara falls, Canada)Athirapally falls, Kerala and Niagara falls, Canada Information, History & Story in Hindiकेरल के थ्रिसुर टाउन का अथिरापिल्ली फॉल्स कैनेडा के निआग्रा फॉल्स की ही तरह है। केरल का यह फॉल्स बहुत खूबसूरत है, इसे देखकर बिल्कुल अहसास नहीं होगा कि यह इंडिया में है। कैनेडा के निआग्रा फॉल्स से अलग यहां की वाइल्ड लाइफ भी देखने लायक है। जमीन से 80 फीट नीचे गिरते इस फॉल्स को इंडिया का निआग्रा भी कहा जाता है।

6. गोवा, भारत और ब्राजील  (Goa and Brazil)Goa and Brazil Information, History & Story in Hindiइंडिया में बीच का मजा लेना चाहते हैं, तो गोवा जरूर जाएं। यहां आपको ब्राज़ील की ही तरह बीच मिल जाएंगे। हाथ में कॉकटेल, स्विम सूट, सन बाथ लेते लोग, बीच पर लेटकर मस्ती करते लोग, यह सब जिसे सोचकर आप ब्राजील जाना चाहते हैं। यही आपको इंडिया के गोवा में मिल जाएगा। इतना ही नहीं रात का एटमॉसफेयर यहां और भी अच्छा होता है।

7. जामा मस्ज़िद, दिल्ली और बादशाही मस्जिद, लाहौर  (Jama masjid, Delhi and Badshahi masjid Lahore)Jama masjid, Delhi and Badshahi masjid Lahore Information, History & Story in Hindiमुगलों द्वारा बनाई गई लाहौर की खूबसूरत मस्ज़िदों का दीदार करना चाहते हैं, तो इसका लुत्फ आप दिल्ली की जामा मस्ज़िद देखकर ही उठा सकते हैं। यह भारत की सबसे बड़ी मस्ज़िद है, जिसे 1665 में शाहजहां ने दिल्ली में बनवाया था। इस मस्ज़िद को बनने में 17 साल का समय लगा। यह लाहौर की बादशाही मस्ज़िद से भी कई गुना ज्यादा खूबसूरत है।

8. कच्छ, गुजरात और उताह, अमेरिका  (Kutch,Gujarat and Utah, Amerika)Kutch,Gujarat and Utah, Amerika Information, History & Story in Hindiकच्छ का यह नमक से फैली जगह अमेरिका के उताह शहर की ही तरह है। गुजरात का यह ‘ग्रेट रण ऑफ कच्छ’ दुनिया का सबसे बड़ा सॉल्ट डेज़र्ट (नमक का रेगिस्तान) माना जाता है। यह पूरा डेजर्ट 10,000 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। ठीक इसी तरह अमेरिका का उताह में भी बहुत बड़ा नमक का रेगिस्तान है।

9. लक्ष्यद्वीप, भारत और थाईलैंड  (Lakshadweep and Thailand)Lakshadweep and Thailand Information, History & Story in Hindiसमुद्र में चमकता नीला पानी, सफेद रेत, बीच पर हरियाली और आस पास ऊंचे-ऊंचे पहाड़। दुनिया की भीड़ से दूर इन सबके बीच सिर्फ आप। इतना ही नहीं किसी खूबसूरत सीनरी की तरह नीले पानी में चलती बोट, बीच पर मौजूद बहुत सारे पाइन ट्री और समु्द्र में मछलियों के बीच डाइविंग करते आप। यह सब कुछ जो आप थाईलैंड के लिए प्लान कर रहे हैं वही सब कुछ इंडिया के खूबसूरत द्वीपों में से एक लक्ष्यद्वीप में एन्जॉय कर सकते हैं।

10. थार, राजस्थान और सहारा डेजर्ट, अफ्रीका (Thar, Rajasthan and Sahara desert, Africa)Thar, Rajasthan and Sahara desert, Africa Information, History & Story in Hindiदुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा की ही तरह भारत में थार रेगिस्तान मौजूद है। हज़ारों किलोमीटर तक फैली रेत, रेत पर चलते ऊंट, सूरज ढलने और उगने के दौरान सोने जैसी चमकती रेत, यह सब थार में मौजूद है। इसीलिए अगर आप इंडिया में ही रेगिस्तान का मज़ा लेना चाहते हैं, तो थार का रूख जरूर करें।

अन्य सम्बंधित लेख- 

  • भारत के 10 नेचुरल वंडर
  • भारत की कम चर्चित, मगर ख़ूबसूरत Top 10 जगह
  • भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन
  • भारत के 10 प्रसिद्ध और सुन्दर बगीचे

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme