Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

नॉदर्न लाइट्स (Northern lights) – कुदरत का अमेज़िंग लाइट शो

Posted on January 15, 2015April 21, 2016 by Pankaj Goyal

What is Northern lights ? (In Hindi) –  यदि आप यह सोचते है की रात के समय आसमान केवल काला ही दिखाई देता है तो यह आपकी गलतफहमी है।  इस धरती के कुछ हिस्सों में, कुछ विशेष परिस्थतियों में आसमान का नज़ारा रंगीन दिखाई देता है। यहाँ पर आकाश में हरा, पिला, नारंगी आदि कई कलर नज़र आते है।  ये अद्भुत घटना नॉदर्न लाइट्स के नाम से जानी जाती है।Hindi, News, History, Information, Top 10, Places,  about Northern Lights, Aurora borealis,  in Hindi, Where To Go To See The Northern Lights, When and where to find the northern lights, Best time to see northern lights,

नॉदर्न लाइट्स का रीज़न क्या है?
वास्तव में, नॉदर्न लाइट्स नेचर का एक ऐसा कारनामा है, जो धरती के गैस पार्टिकल्स और सूर्य के एटमॉस्फीयर में मौजूद पार्टिकल्स के बीच टकराव से पैदा होता है। कलर में जो वेरियशन होते हैं, वो उन गैसों के प्रकार पर निर्भर करते हैं, जो आपस में टकराती हैं।  इऩ नेचुरल रंगों में सबसे कॉमन कलर पेल येलोइश-ग्रीन होता है, जो धरती से 60 मील ऊपर ऑक्सीजन के मॉलेक्युल्स से पैदा होता है।

आइए जानते धरती की उन Top 10 जगहों के बारे में जहाँ से नॉदर्न लाइट्स का नज़ारा बेहद शानदार दिखाई देता है।

1-ट्रोम्सो, नॉर्वे (Tromso, Norway)-Tromso, Norway Northern lights Story in Hindi
जैसे ही शहर में रात होती हैं, शहर के बीचोंबीच बेहद ही आश्चर्यजनक लाइट दिखने लगती है। जी, कुछ ऐसा ही नज़ारा है नॉर्वे के शहर ट्रोम्सो का। ट्रोम्सो में आप इस कलरफुल लाइट शो को देख सकते हैं। यहां पर आप शहर की खूबसूरती के साथ-साथ कलरफुल लाइट में घूमने का भी लुत्फ लें।

2-आइसलैंड (Iceland)-Iceland Northern lights Story in Hindi
अगर आप सही समय पर यहां पहुंच जाते हैं, तो आपके लिए यहां का नजारा बेहद ही रोमांचक होगा। आइसलैंड की नेचुरल लाइट देखने के लिए आपको रेयक्जाविक से तीन घंटे का सफर तय करना होगा। यहां आप रूरल एरिया के किसी भी होटल में रुक सकते हैं।

3. युकोन, कनाडा (Yukon, Canada)-Yukon, Canada Northern lights Story in Hindi
कनाडा में अगर विंटर छुट्टियां बिताने का का मूड है, तो आपके लिए यह आपके लिए एक खास डेस्टिनेशन हो सकता है। ग्रीन, येलो, मजेंटा और ब्लू कलर मिक्स लाइट को आप अपने रूम की खिड़की से देख सकते हैं। यहां की लाइट का लुत्फ लेने के लिए किसी पास के होटल में रहें और रात के अंधेरे में इसका मजा लें।

4. लॉन्गयेरब्येन, नॉर्वे (Longyearbyen, Norway)-Longyearbyen, Norway Northern lights Story in Hindi
इस जगह पर आपको ऐसा लगेगा मानो रोशनी नृत्य कर रही हो। इसे देखने का अपना ही मजा है। इसके लिए आपको लॉन्गयेरब्येन से कुछ दूरी तय करनी होगी। इस लाइट का नज़ारा देखने के लिए आपको शहर से बाहर छोटे-छोटे-रेस्त्रां और रिजॉर्ट रुकने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर लाइट हल्के ग्रीन रंग की होती है। यह आपको काफी दूर तक नज़र आएगी।

5-सारीसेल्का, फिनलैंड (Saariselkä, Finland)-Saariselkä, Finland Northern lights Story in Hindi
क्या आपको पता है कि फिनलैंड के कुछ इलाकों में रातें ऐसी होती हैं, जहां पर आप नॉर्दन लाइट देख सकते हैं। सारीसेल्का भी एक ऐसा ही गांव है जहां पर विंटर के समय आप यहां की लाइट का आनंद ले सकते हैं।

6-नॉर्दन स्कॉटलैंड, यूके  (Northern Scotland)-Northern Scotland Northern lights Story in Hindi
यूके का स्कॉटलैंड बेहद ही शांत और सुदंर एरिया है। यहां पर खूबसूरत लाइट के नजारे देखने के लिए आपको एबर्डीनशायर, उत्तरी हाईलैंड्स, ओर्कनेय और शेटलैंड जाना होगा। स्वीडन और फिनलैंड में आप विटंर के समय लाइट देख सकते हैं। यहां पर आपको रुकने के लिए होटल और रिजॉर्ट मिल सकते हैं।

7-अबीस्को, स्वीडन (Abisko, Sweden)-Abisko, SwedenNorthern lights Story in Hindi
स्वीडन का अबीस्को नॉर्दर्न लाइट के लिए सबसे बेस्ट जगह है। आर्कटिक सर्कल से 195 किमी दूर नॉर्थ की तरफ जब आप जाएं तो आपको लाइट का आश्चर्यजनक नज़ारा देखने के लिए मिलेगा। यहां पर आप दिन के समय में स्नो और स्कीइंग का भी आनंद ले सकते हैं।

8-उत्तर पश्चिमी प्रदेश, कनाडा (North West Canada)-North West Canada Northern lights Story in Hindi
इस विंटर में कुछ अलग देखने का मन है तो आप कनाडा के उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में जाएं, जहां पर आपको रंगीन रातें देखने का मौका मिलेगा। इस जगह की रोशनी देखने के लिए आप दिसंबर से मार्च के बीच कभी भी जा सकते हैं।

9-फेयरबैंक्स, अलास्का  (Fairbanks, Alaska)-Fairbanks, Alaska Northern lights Story in Hindi
उत्तरी ध्रुव के करीब होने के कारण अलास्का का फेयरबैंक्स शहर अपनी जगमगाती रोशनी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यह रोशनी पूरे शहर में फैली हुई होती है, जिस कारण आप यहां किसी भी एगंल से रोशनी को देख सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी ज़रूरत नहीं है। यह शहर रात के समय रोशनी से जगमगाता रहता है।

10-कैंगेर्लुसुआक, ग्रीनलैंड (Kangerlussuaq, Greenland)-Kangerlussuaq, Greenland Northern lights Story in Hindi
अगर आप चाहते है कि लाइट देखने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत न करनी पड़े तो आपके लिए ग्रीनलैंड सबसे बेस्ट है। यहां का मौसम बर्फीला होता है और बिना किसी दिक्कत के आप यहां स्कीइंग कर सकते हैं। यहां की खूबूसरती आपको बेहद पसंद आएगी। कैंगर्लुसुआक में आपको बेहद पुरानी ग्रीनलैंडिक आइस शीट मिलेंगी, जो पिछले 100,000 सालों से आइस कैप की चादर से ढंकी है। इस पर आप खूब मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां पर कस्तूरी बैल और बारहसिंगा हिरण देख सकते हैं।

अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक लेख-

दुनिया के सात सबसे डरावने रास्ते – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है यह रास्ते
6 अमेजिंग आर्किड जो दीखते है पक्षियों और जानवरो कि तरह
गुएल्टा दी आर्चेई – एक भूगर्भीय करिश्मा – बंजर सहारा रेगिस्तान में बना एक तालाब
प्राचीन विशव के सात आश्चर्य
विशव के 14 वीयर्ड आइलैंड

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme