Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

महाभारत ज्ञान – एक राजा में आवश्यक है ये 36 गुण

Posted on November 25, 2014February 7, 2016 by Pankaj Goyal

36 Necessary qualities of a king according to Bhishma Mahabharata in Hindi : पुरातन समय से लेकर लगभग एक सदी पहले तक हमारे देश में राजाओं का शासन था।  जहाँ कुछ राजाओं को हम उनकी नेकी, वीरता, बलिदान, सद्गुणों आदि के कारण याद करते है तो कुछ राजा अपने अवगुणों के कारण जाने जाते है।  एक राजा में क्या-क्या गुण होने चाहिए, इसका वर्णन महाभारत के शांति पर्व में विस्तार पूर्वक लिखा है। तीरों की शय्या पर लेटे भीष्म पितामह ने राजा के गुण, धर्म, आचरण आदि के बारे में युधिष्ठिर को बताया था। भीष्म पितामह ने युधिष्ठर को राज्यों के अत्यावश्यक  36 गुणों के बारे में बताया था। आज हम आपको राजा के उन्हीं गुणों के बारे में बता रहे हैं।
Mahabharat Gyan
जानिए राजा में कौन-कौन से गुण होने चाहिए

1- शूरवीर बने, किंतु बढ़चढ़कर बातें न बनाए।

2- स्त्रियों का अधिक सेवन न करे।

3- किसी से ईष्र्या न करे और स्त्रियों की रक्षा करे।

4- जिन्होंने अपकार (अनुचित व्यवहार) किया हो, उनके प्रति कोमलता का बर्ताव न करे।

5- क्रूरता (जबर्दस्ती या अधिक कर लगाकर) का आश्रय लिए बिना ही अर्थ (धन) संग्रह करे।

6- अपनी मर्यादा में रहते हुए ही सुखों का उपभोग करे।

7- दीनता न लाते हुए ही प्रिय भाषण करे।

8- स्पष्ट व्यवहार करे पर कठोरता न आने दे।

9- दुष्टों के साथ मेल न करे।

10- बंधुओं से कलह न करे।

11- जो राजभक्त न हो ऐसे दूत से काम न ले।

12- किसी को कष्ट पहुंचाए बिना ही अपना कार्य करे।

13- दुष्टों से अपनी बात न कहे।

14- अपने गुणों का वर्णन न करे।

15- साधुओं का धन न छीने।

16- धर्म का आचरण करे, लेकिन व्यवहार में कटुता न आने दे।

17- आस्तिक रहते हुए दूसरों के साथ प्रेम का बर्ताव न छोड़े।

18- दान दे परंतु अपात्र (अयोग्य) को नहीं।

19- लोभियों को धन न दे।

20- जिन्होंने कभी अपकार (अनुचित व्यवहार) किया हो, उन पर विश्वास न करे।

21- शुद्ध रहे और किसी से घृणा न करे।

22- नीच व्यक्तियों का आश्रय न ले।

23- अच्छी तरह जांच-पड़ताल किए बिना किसी को दंड न दे।

24- गुप्त मंत्रणा (बात या राज) को प्रकट (किसी को न बताए) न करे।

25- आदरणीय लोगों का बिना अभिमान किए सम्मान करे।

26- गुरु की निष्कपट भाव से सेवा करे।

27- बिना घमंड के भगवान का पूजन करे।

28- अनिंदित (जिसकी कोई बुराई न करे, ऐसा काम) उपाय से लक्ष्मी (धन) प्राप्त करने की इच्छा रखे।

29- स्नेह पूर्वक बड़ों की सेवा करे।

30- कार्यकुशल हो, किंतु अवसर का विचार रखे।

31- केवल पिंड छुड़ाने के लिए किसी से चिकनी-चुपड़ी बातें न करे।

32- किसी पर कृपा करते समय आक्षेप (दोष) न करे।

33- बिना जाने किसी पर प्रहार न करे।

34- शत्रुओं को मारकर शोक न करे।

35- अचानक क्रोध न करे।

36- स्वादिष्ट होने पर भी अहितकर (शरीर को रोगी बनाने वाला) हो, उसे न खाए।

महाभारत से सम्बंधित अन्य लेख –

भीम में कैसे आया हज़ार हाथियों का बल?
कब, क्यों और कैसे डूबी द्वारका?
एक रात के लिए पुनर्जीवित हुए थे महाभारत युद्ध में मारे गए वीर
महाभारत की 10 अनसुनी कहानियाँ
16 पौराणिक कथाएं – पिता के वीर्य और माता के गर्भ के बिना जन्मे पौराणिक पात्रों की
श्री कृष्ण और दुर्योधन थे समधी
कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के लिए ?
कैसे हुई नागो की उत्पत्ति, जानिए पुराणो में वर्णित नागो के बारे में

आखिर क्यों खाया था पांडवों ने अपने मृत पिता के शरीर का मांस ?
कैसे खत्म हुआ श्रीकृष्ण सहित पूरा यदुवंश?

 

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/21/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme