Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया में कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले (World’S 10 Most Dangerous Dog Breeds

Posted on October 17, 2014March 2, 2016 by Pankaj Goyal

World’S Top 10 Dangerous Dog Breeds Information in Hindi : कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी होते है इसलिए अधिकाँश लोग घरों में कुत्ते पालना पसंद करते हैं। कुत्तों की अनेको नस्लें पाई जाती है जिसमे से कई नस्ले बहुत ही खतरनाक होती है, इतनी खतरनाक की वो पल भर में किसी की जान भी ले सकते हैं। आज हम आपको कुत्तों की 10 ऐसी ही खतरनाक नस्लों के बारे में बता रहे है जो खतरा महसूस होने पर पल भर में किसी की जान ले सकते हैं।  इनमें से कई कुत्तों को पालने पर बैन लग चुका है।

1. पिट बुल (PitBull) :-

Pit Bull
पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामक विस्फोट को रोकने के लिए व्यापक और उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। साल 2014 में सिर्फ अमेरिका में पिट बुल के हमले से 22 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

2. रॉटवेल्लर (Rottweiler) :-

Rottweiler
रॉट वेल्लर प्रजाति कुत्ते शक्तिशाली होने के साथ-साथ बहुत ही तेजी से किसी को काटने में माहिर होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्ते के कारण काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काटता है।

3. जर्मन शेफर्ड (German Shepherd) :-

German Shepherd

पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुका जर्मन शेफर्ड दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है। 1,060 (108 किलो) से अधिक न्यूटन की शक्ति से किसी पर हमला करता है, जिसके बाद बचना मुश्किल हो जाता है।

4. डाबरमैन पिन्स्चर (Doberman Pinscher) :-

Doberman Pinscher

डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई।

5. बुलमास्टिफ (Bullmastiff) :-

Bullmastiff

बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है, जिसके पैर बहुत ही लंबे होते हैं। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है। साल 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इसके काटने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत इसी साल हुई थी।

6. हस्की (Husky) : –

Husky

हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद ही इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फिले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इसके काटने से किसी की भी जान जा सकती है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

7. मालाम्यूट  (Malamute) :-

Alaskan Malamute

मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। आकार में भेड़ियों के समान दिखने वाला मालाम्यूट का वजन 34 से 49 किलो के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टडी के अनुसार 1966 से 1980 के बीच इस कुत्ते के काटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

8. वोल्फ हाइब्रिड (Wolf-Dog Hybrids) :-

Wolf-Dog Hybrids

कुत्तों के बारे में कहा जाता है कि कभी वे भेड़ियों के वंशज हुआ करते थे। लेकिन वर्तमान में भी कुत्तों की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो भेड़िया और कुत्तों के संकरण से बनी हैं। कुत्तों की एक ऐसी प्रजाति वोल्फ हाइब्रिड है। अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। आंकड़ों की माने तो 1979 से 1998 के बीच इस प्रजाति के कुत्तों के काटने से अमेरिका में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

9. बॉक्सर (Boxer) :-

Boxer
बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तों का वंशज कहा जाता है। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं। सुरक्षा की भावना के इच्छुक परिवारों के लिए ये कुत्ते सबसे बेहतर विकल्प हैं। इनकी पहचान अड़ियल कुत्तों के रूप में भी है।

10. ग्रेट डैन (Great Dane) : –

Great Dane

अगर इस प्रजाति के कुत्तों को सही तरीके से ट्रेनिंग दिया जाए तो ये सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन, ट्रेनिंग के आभाव में ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इस कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है।

Other Similar Posts :-
  • वफादार कुत्ता जिसने रणभूमि में मारे थे कई मुग़ल सैनिक
  • दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप
  • सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • क्या जानवर सुसाइड कर सकते है ?

Tag – Hindi, News, Story, History, Top 10,  Most, Dangerous, Killer, Haunted, Khatarnak, Dog, Breeds, In World,

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत

1 thought on “दुनिया में कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले (World’S 10 Most Dangerous Dog Breeds”

  1. Atul says:
    July 9, 2016 at 10:55 am

    Boxer is more dangerous than german shepherd. What are you doing man?

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme