Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

5 श्रापित खजाने : जो भी गया ढूंढने उसकी हो गई मौत

Posted on August 19, 2014May 5, 2016 by Pankaj Goyal

5 Cursed Treasure History & Story in Hindi : छुपे हुए खजानो की खोज प्राचीन काल से ही लोगो को अपनी और आकर्षित करती आई है क्योंकि इसमें रहस्य-रोमांच के साथ साथ एकाएक अमीर बनने के भी चांस होते है।  अब तक ऐसे छुपे हुए सैकड़ों  खजानों की खोज की भी जा चुकी है। पर कुछ खजाने ऐसे भी है जिन्हें खोजने के चक्कर में अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके है।  कई लोग खजाने तक पहुंचे भी, उन्होंने वहां से कुछ हिस्सा निकाला भी पर वो ज़िंदा नहीं बच पाए जबकि अधिकांश लोग खजाने को ढूंढने के दौरान मारे गए।  और यह सिलसिला आज भी जारी है ऐसे ही एक शापित खजाने को ढूंढते हुए सबसे ताज़ा मौत 2012 में डेनवर निवासी जेस केपेन की हुई है। आज हम आपको पांच ऐसे ही श्रापित खजानो के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1- काहुएंगा दर्रा का खजाना  (The Cahuenga Pass Treasure) :The Cahuenga Pass Treasure Story & History in Hindi
इस खजाने की कहानी 1864 से शुरू होती है, जब मैक्सिको के राष्ट्रपति बेनिटो जुआरेज (Benito Juarez) ने अपने चार सैनिकों को एक खजाने के साथ सेन फ्रांस्सिको भेजा था। इसमें सोने के सिक्के और बेशकीमती ज्वेलरी थी। रास्ते में एक सैनिक की मौत हो गई तो तीनों ने बीच रास्तें में खजाने को जमीन के अंदर गाड़ दिया। लेकिन वहां घूम रहे एक व्यक्ति डियागो मोरेना (Diego Morena) ने यह देख लिया। बाद में उसने इस धन को निकाला और लॉस एंजलिस की ऊपरी पहाड़ी पर गाड़ दिया।

उसी रात उसने एक स्वप्न देखा कि  इस खजाने से अगर वह धन लाएगा तो उसकी मौत हो जाएगी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। डियागो की मौत के बाद उसके मित्र जीसस मार्टिनेज (Jesus Martinez) ने इस खजाने को पाने के लिए अपने सौतेले पुत्र के साथ जैसे ही खुदाई करना शुरू की उसकी मौत हो गई। इसके बाद जीसस मार्टिनेज के सौतेले बेटे की मौत भी एक फायरिंग में हो गई। इस खजाने का थोड़ा हिस्स 1885 में बास्क शेफर्ड (Basque shepherd) को मिला लेकिन जब वह जहाज से स्पेन जा रहा था तो सोने के सिक्कों के साथ वह समुद्र में डूब गया। इसके बाद आयल एक्सपर्ट हेनरी जोन्स (Henry Jones)  ने 1939 में इस खजाने की खुदाई करानी शुरू की लेकिन 27 नवंबर को उसने आत्महत्या कर ली। बाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अगर हम सैनिकों सहित सभी की गिनती करें तो 9 लोग इस खजाने के चक्कर में मर चुके हैं।

2. ओक आयलैंड के गड्ढे का श्राप (Oak Island Money Pit Curse) :Oak Island Money Pit Curse Story & History in Hindi
ओक आयलैंड का रहस्य सबसे पहले 1795 में कुछ किशोर लड़कों द्वारा खोजा गया जिन्होंने कनाडा के नोवा स्कोटिया तट के पास एक छोटे से द्वीप पर रहस्यमयी रौशनी देखी। जब बच्चे वहां पर पहुंचे तो उन्हें वहां पर ताज़ा खुद हुआ एक खड्डा दिखा। चुकी उस इलाके में लुटेरों का आना जाना रहता था इसलिए लड़कों ने सोचा की यहाँ पर जरूर खजाना गड़ा होगा। उन्होंने उस गड्डे की खुदाई करी तो वो आशर्यचकित रह गए उन्हें खड्डे के अंदर लकड़ी के अवरोधक और नारियल के खोलो की परते मिली तथा मिला एक पत्थर का टुकड़ा जिस पर लिखा हुआ था ‘फोर्टी फीट बिलो टू मिलियन पाउंड्स आर बरीड’ यानी की चालीस फ़ीट की गहराई पर दो मिलियन पाउंड  दफ़न है।

दुनिया भर के बहुत से लोगों ने यहां धन की तलाश की थी, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति फै्रंकलिन डी रूजवेल्ट (Franklin Delano Roosevelt) भी शामिल थे, हालांकि तब वो राष्ट्रपति नहीं बने थे। आज भी लोग यहां धन की तलाश कर रहे हैं लेकिन किसी को यह पता नहीं है कि किसने यहां धन छिपाया और क्यों छिपाया। इस खजाने के धन को पाने की कोशिश में पहली मौत का पता 1861 में चला जब पंप फट गया और एक मजदूर की मौत हो गई। एक मेनार्ड कैजर (Maynard Kaizer) नाम के व्यक्ति ने 1951 में जब पत्थर को बांध कर हटा रहा था तो उसकी मौत हो गई। यहां 1965 में एडवंचरर राबर्ट रेस्टाल (adventurer Robert Restall), उसके बेटे और दो काम करने वाले अन्य लोग एक गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई। एक किवदंती यह भी है कि इस खजाना को पाने से पहले सात मौतें होनी चाहिए।

3.  द लॉस्ट डचमैन माइन (The Lost Dutchman Mine) :The Lost Dutchman Mine Story & History in Hindi
एक किवदंती के अनुसार एक सोने की खदान अमेरिका के साउथ वेस्टर्न इलाके में है। माना जाता है कि यह सुपरसटीशन माउंटेन (Superstition Mountain) में कहीं है। यह ऐरिजोना में ईस्ट फोनिक्स के पास अपाचे जंक्शन के पास है। यहां की अपाचे जनजातियों (Apache tribes) के बीच यह मान्यता है कि गर्जना का देवता ईष्र्यालु है और किसी को भी इस खजाने के पास जाने नहीं देना चाहता है। स्पेन के फ्रांसिस्को वास्क डी कोरोनाडो (1510-1524) ने जब इस खदान को खोजने की कोशिश की तो उसके लोगों की मौत होने लगी और उनकी लाशों से ढेर लग गए। 1845 में यहां डॉन मिगुएल पेराल्टा (Don Miguel Peralta) को कुछ सोना मिला लेकिन स्थानीय अपाचे आदिवासियों ने उसकी हत्या कर दी और उन्होंने सोने को पूरे इलाके में बिखेर दिया और खदान का प्रवेश द्वार नष्ट कर दिया गया।

Jesse Capen Story & History in Hindi
Jesse Capen

एक डच व्यक्ति वाल्ज (Jacob Walz) जो जर्मनी से यहां आया था।  उसने 20 साल की तलाश के बाद इस खदान को पाने का दावा किया था, लेकिन इसका पता बताने से पहले ही उसकी मौत हो गई। यहां 1931 में खजाने की तलाश में आए एडोल्फ रुथ(Adolph Ruth) लापता हो गया और दो साल बाद उसकी हड्डियां मिली। लेकिन एक नोट भी मिला जिसमें लिखा था, मैं आया, मैंने देखा, मैं विजयी हुआ। इसका अर्थ यह है कि मौत से पहले वह गोल्ड माइन पाने में सफल रहा। इसके बाद भी बहुत से लोग इस खजाने को पाने के लिए अपनी जान गंवा चुके हैं। इस गोल्ड माइन की तलाश में डेनवर निवासी जेस केपेन(Jesse Capen) ने भी अभियान शुरू किया था,  लेकिन शव 2012 में उसका शव मिला।

4. द अंबेर रूम (The Curse of the Amber Room) :The Curse of the Amber Room Story & History in Hindi
द अंबेर रूम, सोने का बना एक कमरा नुमा चैम्बर था जिसका निर्माण 1707 में पर्सिया में हुआ था। द अंबेर रूम के अंदर पूरा काम सोने का था।  इसे कुछ लोग विश्व का आठवां आश्चर्य भी कहते थे।  यह रूस और पर्सिया के बीच शांति संधि के उत्सव के दौरान 1718 में पीटर द गे्रट को गिफ्ट के तौर पर मिली थी। तब से द अंबेर रूम रूस में ही था।  पर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1941 में नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे सुरक्षित करने के लिए अलग अलग भागों में बांट दिया। इन समस्त टुकड़ों को 1943 में  एक म्युजियम में प्रदर्शित किया गया। जहाँ से यह पूरा का पूरा द अंबेर रूम गायब हो गया जिसका की आज तक पता नहीं चला है। लेकिन इसके गायब होने के बाद इससे जुड़े लोगो की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला शुरू होता है। म्युजियम के संरक्षक अल्फ्रेड रोड और पत्नी की मौत हो जाती है  और वह डॉक्टर गायब हो जाता है, जिसने उनके डेथ सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर किए थे। इस रूम से जुड़े रहे रूसी जनरल गुसेव की रहस्मय परिस्थियों में हुई कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। अंबेररूम को खोजने वाले एक जॉर्ज स्टेइन की जंगल में मौत हो जाती है और उसका नग्न शव मिलता है।

5. चाल्र्स आयलैंड का श्रापित खजाना (The Charles Island Curse) :The Charles Island Curse Story & History in Hindi
अमेरिका में मिलफोर्ड के पास एक छोटा सा  द्वीप है इस पुरे द्वीप को श्रापित माना जाता है।मैक्सिकन सम्राट गुआजमोजिन ( Mexican Emporer Guatmozin) का धन 1721 में चोरी हो गया था और उसे यहां मल्लाहों ने छिपा दिया था। 1850 में यहां कुछ लोग खजाने की तलाश में पहुंचे तो प्रेत्माओं ने उन्हें मार दिया। उनके यहां पहुंचते ही हड्डियों के ढांचों से आग की लपटे निकलने लगी थी। यहां पर आज तक किसी को खजाना नहीं मिल सका। वहां जाने की कोशिश करने वाले बताते हैं कि वहां रहस्यम लाइट्स दिखाई देती है  और अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती।

Other Similar Posts :-

  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • एक रहस्यमय झील ‘फुन्दूज़ी’ – जिसका पानी पी कर कोई नहीं बचा जीवित
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को
  • कुछ रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि कहानी

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य! जानिए क्यों गायब हो जाते है प्लेन और जहाज
वायरल हुई इन विशालकाय कंकालों की फोटोज़ का क्या है रहस्य?
एलियंस का गढ़ माना जाता है एरिया 51, जानिए इस जगह से जुड़े रहस्यमयी FACTS
बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर
दुनिया की अनसुलझी रहस्यमयी घटनाएं
भारत की इन जगहों पर आज भी होता है काला जादू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme