Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

गुएल्टा दी आर्चेई – एक भूगर्भीय करिश्मा – बंजर सहारा रेगिस्तान में बना एक तालाब

Posted on June 14, 2014May 22, 2016 by Pankaj Goyal

Guleta d’Archei – A geological miracle – A lake in the Sahara Desert :- 35 लाख वर्ग मिल क्षेत्र में फैले सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) को विशव का सबसे बड़ा रेगिस्तान होने का गौरव प्राप्त है। यहाँ आप कही भी नज़र दौड़ाए आपको केवल और केवल धूल नज़र आएगी। यह ज़िंदा रहने के हिसाब से दुनिया के सबसे कठिन इलाकों में से एक है।

Guleta d'Archei - A geological miracle - A lake in the Sahara Desert

लेकिन कहते है ना की प्रकर्ति कभी-कभी चमत्कार करती है। ऐसा ही एक चमत्कार सैकड़ो साल पहले सहारा में हुआ था जब कुछ भूगर्भीय गतिविधियों के कारण जमीन की गहराइयों से पानी सतह पर आकर इकठ्ठा हो गया और एक तालाब का रूप ले लिया।

Guleta d'Archei, Sahara Desert, Hindi, Story, History, Kahani,

ऐसे तालाब भूगर्भीय भाषा में गुएल्टा (Guelta) कहलाते है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह होती है की यह कभी सूखते नहीं है इनमे जमीन से सिमित मात्रा में जल निरंतर आता रहता है। सहारा में स्तिथ इस गुएल्टा का नाम ‘गुएल्टा दी आर्चेई’ है। यह गुएल्टा जो की नार्थ-ईस्ट चाड के Ennedi Plateau क्षेत्र में स्तिथ है ऊंचे ऊंंचे सैंडस्टोन के पठारों से घिरी हुई है।

53

यहाँ पर हर दिन रास्ते से गुजरने वाले ऊंटों के काफिले पानी पीने और आराम करने आते है। सैकड़ों सालों से ऊंटों द्वारा लगातार गोबर (लीद) किए जाने से पानी का रंग काला हो चुका है।

54

तालाब में रहते है नील मगरमच्छ भी :
एक और बड़े आश्चर्य की बात यह है की इस सुदूर वीराने में स्तिथ इस गुएल्टा में नील मगरमच्छ (Nile Crocodile) भी रहते है जो की नील क्रोकोडाइल के आखिरी बचे कुछ चुनिंदा ठिकानों मे से एक है। यह क्रोकोडाइल इसमें रहने वाली मच्छलियों को खाकर और मच्छलियां शैवालों को खाकर जिन्दा रहती है। शैवाल ऊंटों द्वारा किये जाने वाले गोबर के कारण पैदा होती है।

56

सैंडस्टोन के पठारों पर है रॉक पेंटिंग :
गुएल्टा के  के पठारों के ऊपर रॉक पेंटिंग भी बानी हुई है जो की मध्य अभिनव काल की है। यह इस बात का जीता जागता प्रमाण है की ये गुएल्टा कितनी सदियों पुराना है।

57

पहुचने में लगते है चार दिन :
वैसे तो ये गुएल्टा सहारा रेगिस्तान के सुदूर वीरान इलाके में स्तिथ है इसलिए वैज्ञानिकों के अलावा यहाँ पर जाने की कोई नहीं सोचता है पर कभी कभार कुछ Extreme Adventurous Tourist भी यहां जाते है।

58

यहां पर जाने के लिए चाड की राजधानी से रेगिस्तान में चलने वाली स्पेशल जीप से सफर करना पड़ता है।  चार दिन के सफर के बाद आप उस इलाके के करीब पहुंचते है।  आगे के कुछ घंटो का सफर आपको पैदल ही पूरा करना पड़ता है। इस तरह चार दिन गाडी और कुछ घंटों पैदल सफर करके आप सहारा रेगिस्तान में स्तिथ इस नखलिस्तान में पहुंच सकते है।

60

हमारी राय है की यदि आप भी यहां पर जाना चाहे तो यहां पर जाने से पहले आप डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) पर आने वाले प्रोग्राम मेन वर्सेस वाइल्ड (Man vs Wild), जिसे की बेयर ग्रील्स (Bear Grylls) होस्ट करते है, के कुछ एपिसोड जरूर देख ले ताकि आप यदि किसी भी असामान्य परिस्थितयों में फंस जाए तो अपनी मदद स्वयं कर सके।

Other Interesting Posts:-

क्रुबेरा केव – धरती पर सबसे गहरी गुफा, 2197 मीटर (7208 फीट) है गहरी,
Son Doong- विशव की सबसे बड़ी गुफा
The Maeklong Food Market- रेलवे ट्रैक पर बसा मार्केट
Tunnel of Love-Ukraine टनल ऑफ़ लव-यूक्रेन
एक झील जिसमे जो गया वो बन गया पत्थर

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme