Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रोप ब्रिज – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है ये ब्रिज

Posted on January 9, 2014June 14, 2016 by Pankaj Goyal

World Top 5 Scared Bridge History in Hindi : आमतौर पर आप जिन पुलों से गुजरते हैं, वे इंजीनियरिंग की दृष्टि से काफी बेहतर, मजबूतर और सुरक्षित होते हैं, लेकिन सभी पुल इस तरह के नहीं होते हैं। दुनिया में कई जगह ऐसी हैं, जहां ऐसे पुल भी बनाना संभव नहीं होता है। दुनिया में कठिन जगहों पर रोप ब्रिज (रस्सी पुल) बनाए गए हैं। ये हवा में लटकते हुए नजर आते हैं। दुनिया में कुछ बेहद खतरनाक रोप ब्रिज हैं। इन पुलों पर कोई वाहन तो दूर अकेले इंसान को गुजरने में भी दम निकलने लगता है। अगर इन पुलों पर नजर चूक जाए तो जान भी जा सकती है। आज हम आपको ऐसे ही खरनाक पांच रोप ब्रिज के बारे में बता रहे है। इन पांचो पुलो कि खासियत यह है कि ये पूल काफी ऊचाई पर बने है और निचे उफनती हुई नदिया बहती है। इनमे से एक पुल तो 1000 साल पुराना है।

1. हुसैनी हैंगिग ब्रिज – पाकिस्तान ( Hussaini Hanging Bridge – Pakistan ) :- 

पाकिस्तान का पुल दुनिया के सबसे खतरनाक रोप ब्रिज में से प्रमुख था। 2011 में मानसून की भारी बारिश में यह नष्ट हो गया था। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र 1978 तक देश से कटा हुआ था हिस्सा था। इसका कारण यह पहाड़ी क्षेत्र है और यहां सड़के नहीं थी। इस पर्वत से लोग रावलपिंडी तक पैदल ही चला करते थे। 1978 में काराकोरम हाईवे बनकर तैयार हुआ तब जाकर यह क्षेत्र देश से जुड़ पाया। लेकिन आंतरिक क्षेत्र में यात्रा करना 100 साल पहले बहुत कठिन था। इस इलाके में बोरित झील को पार करने के लिए अपर हुंजा में यह हुसैनी हैंगिग बिज बनाया गया था। यह लंबा तो था ही और इसका मेंटीनेंस भी ठीक से नहीं किया गया था।

Hussaini Hanging Bridge - Pakistan, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

Hussaini Hanging Bridge - Pakistan, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

2.  इन्का रोप ब्रिज या  केशवा चाका ब्रिज – पेरू  (Inca Rope Bridge or Keshwa Chaca Bridge – Peru) : – 

पेरू की कुजको वैली में क्यूचुआन समुदाय के लोगों ने इस पुल को हाथ से बुनकर बनाया। दरअसल यह जंगली घास से बनाई गई रस्सियों से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। यह कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर बना है। माना जाता है कि इस तरह का पुल यहां के लोगों ने 500 साल पहले बनाया था। हर साल इसकी रिपेयरिंग की जाती थी। इंका समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के इस पुल को 2003 में फिर से बेहतरीन ढंग से बना दिया।

Inca Rope Bridge or Keshwa Chaca Bridge - Peru, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

Inca Rope Bridge or Keshwa Chaca Bridge - Peru, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,
3. कोटमेल फूटब्रिज – श्रीलंका (Kotmale Footbridge Sri lanka) :

श्रीलंका की कोटमेल ओया नदी पर यह पुल बना हुआ है। यह लटकते हुए पुलों में खूबसूरत दिखता है, लेकिन लंबे समय से अभी तक इसे रिपेयर नहीं किया गया है। यह श्रीलंका की चौथी बड़ी नदी महावेली पर बना हुआ है।

Kotmale Footbridge Sri lanka, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

Kotmale Footbridge Sri lanka, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

4. जापान की इया वैली के विन ब्रिज ( The Vine Bridges of Iya Valley, Japan) :-

जापान की तीन छुपी हुई घाटियों में से एक इया वैली पर पुराने समय में बनाए गए रस्सी के तीन पुल  हैं। यहां के इन पुलों में से हसबैंड ब्रिज और वाइफ ब्रिज सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो इनसे नहीं गुजरें। इन पुलों से गुजरने के लिए 500 येन का टैक्स भी देना पड़ता है। कहा  जाता है कि इनका निर्माण 11 वि सदी में कराया गया था।

Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

 The Vine Bridges of Iya Valley, Japan,Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

5. कैरिक-ए- रीड ब्रिज आयरलैंड (Carrick A Rede Bridge Ireland) :-

यह सुप्रसिद्ध रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास के पास स्थित है। एक आयलैंड को जोडऩे वाले इस रोप ब्रिज की लंबाई 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से अधिक है। इस पुल को देखने लाखों पर्यटक यहां आते हैं। माना जाता है कि 300 साल पहले से यहां मछुवारे रस्सियों का पुल बनाते थे, लेकिन इसे सही रूप में बनने में लंबा वक्त लगा। स्थानीय क्लाइम्बर्स ने इस पुल को नए रूप में 2000 में बनवाया। इसके बाद 2004 में इसे नए रूप में बनाया गया।

Carrick A Rede Bridge Ireland, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

Carrick A Rede Bridge Ireland, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Janakari,

Other Similar Post : –

  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • क्रुबेरा केव – धरती पर सबसे गहरी गुफा, 2197 मीटर (7208 फीट) है गहरी
  • दुनिया के सात सबसे डरावने रास्ते
  • बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी जगह
  • धरती कि 10 सबसे खतरनाक जगह

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर
साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme