Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

श्रीराम की मां कौशल्या का भी रावण ने किया था अपहरण, सीता मां से पहले

Posted on June 13, 2020July 25, 2020 by Pankaj Goyal

श्रीराम की मां कौशल्या का भी रावण ने किया था अपहरण, सीता मां से पहले Kaushalya Kidnapped by Ravan – रामायण के प्रसंग के बारे में हम सभी जानते हैं। श्रीराम की रावण से लड़ाई उस वक्त शुरु हुई थी जब रावण माता सीता का अपहरण कर उन्हें लंका ले गया था। इसके बाद से सीता मां को रावण से आजाद कराने के सफर और फिर अयोध्या लौटने का जिक्र रामायण में मिलता है। हालांकि इसके कुछ प्रसंग और पात्रों के बारे में वर्णन कम ही सुनने को मिलता है। इसमें श्रीराम की माता कौशल्या भी है।

रामायण की कहानियों का संग्रह

 

लव-कुश जन्म कथा, क्या सच में दो नहीं, एक ही पुत्र को जन्म दिया था सीता ने?

कौशल्या का नाम सिर्फ श्रीराम को जन्म देने की वजह से लोग जानते हैं। या फिर उन्हें दशरथ की पत्नी और अयोध्या की महारानी के रुर में जानते हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे होंगे जो इस बात से अनजान होंगे की सीता मां का अपहरण करने वाला रावण बहुत पहले उनकी सास औऱ श्रीराम की मां कौशल्या का भी अपहरण कर ले गया था।

राजा दशरथ और कौशल्या का विवाह

इस बात का वर्णन आनंद रामायण में देखने का मिलता है जहां दशरथ औऱ कौशल्या के विवाह की बात की गई है। कौशल्या महाराज सकौशल और अमृतप्रभा की बेटी थीं। जब वह विवाह योग्य हुईं तो उनके पिता ने सभी प्रदेशों के राजकुमारों को उनके स्वयंवर का निमंत्रण भेजा था। इनमें से उन्होंने सिर्फ राजा दशरथ से जिनके पास उन्होंने निंमत्रण नहीं भेजा था क्योंकि वह उन्हें अपना शत्रु मानते थे।

दशरथ को कौशल्या पसंद थी इसलिए उन्होंने दुश्मनी भुलाकर राजा के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाआ, लेकिन राजा ने उन्हें युद्ध के लिए पुकारा। सकौशल राजा से युद्ध करते हुए राजा दशरथ जीत गए। इस नाते सकौशल ने हार मानी और फिर अपनी पुत्री का विवाह राजा दशरथ से करा दिया।

एक तरफ जहां ये बातें चल रही थीं वहीं दूसरी तरफ ब्रहमा ने रावण को बता दिया कि दशर और कौशल्या के पुत्र के कारण ही तुम्हारी मृत्यु होगी। रावण के पास ज्ञान का भंडार था, लेकिन वह बहपत अंहकारी था। उसे लगता था कि उसे जीत पाना मुश्किल है। उसने सोचा की पुत्र होने से पहले वह उन दोनों को अलग कर देगा।

रावण ने किया कौशल्या का अपहरण Kaushalya Kidnapped by Ravan

जिस दिन दशरथ कैकयी से विवाह करने जा रहे थे उस दिन रावण ने कौशल्या महारानी का अपहरण कर लिया और उन्हें एक डिब्बे में बंद कर दिया। महारानी कौशल्या को वह एक सुनसान द्वीप पर छोड़ आया। नारद को इस बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन दशरथ को इस बारे में बता दिया।

दशरथ रावण से युद्ध करने पहुंचे। रावण की राक्षसी सेना थी और लह बहुत बलवान थी। राजा दशरथ की सेना रावण की सेना के पास नहीं टिक पाई। दशरथ ने चालाकी से अपनी जान बचाते हुए एक लकड़ी के सहारे उस रास्ते पर पहुंच गए जहां महारानी डिब्बे में बद थी। इसके बाद उन्होंने महारानी को छुड़ा लिया और अपने महल लौट आएं।

रावण इस घमंड में चूर रहा कि उसने राजा दशरथ औऱ महारानी कौशल्या का नाश कर दिया है और निश्चिंत हो गया। वहां राजा ने यज्ञ किया और फिर तीनों रानियों ने चार पुत्रों को जन्म दिया। कौशल्या मां ने श्रीराम को जन्म दिया। इसके बाद आगे वनवास काटते समय सीता मां का अपहरण रावण ने किया और उन्हें बचाने के लिए श्रीराम ने य़ुद्ध किया और रावण की मौत हुई।  

अन्य सम्बंधित लेख  
  • ये सबूत देखकर आप भी स्वीकार करेंगे, रामायण काल के अस्तित्व को
  • मरते वक़्त रावण ने लक्ष्मण को बताई थी ये बड़े काम की 3 बातें, आप भी जानिए
  • इन 6 लोगों के श्राप के कारण हुआ था रावण का सर्वनाश
  • वाल्मीकि रामायण की कुछ रोचक और अनसुनी बातें
  • ये है भारत में वो स्थान जहाँ होती है रावण की पूजा

  #KaushalyaKidnappedbyRavan#AnandRamayan#Sitaharan#Ramayan#ShriRam#MotherOfshriRam

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
लोन लेने के फायदे
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme