Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Best Hindi Line On Maa

Best Hindi Line On Maa | Mothers Day Heart Touching Line In Hindi

Posted on May 9, 2019May 15, 2019 by Pankaj Goyal

Best Hindi Line On Maa, Mothers Day Heart Touching Line In Hindi, Images, Pics, WhatsApp, Facebook, New, Best, Latest

*****

Best Hindi Line On Maa

Best Hindi Line On Maa

जो मांगू वो दे दिया कर, ऐ ज़िन्दगी मेरी माँ जैसा बन जाया कर।

*****

दुश्मन तो चाहता था मुझको मिटाना मगर माँ की दुआओ ने मुझको बचा लिया।

*****

नहीं हो सकता कद तेरा ऊंचा किसी भी माँ से ऐ खुदा, तू जिसे आदमी बनाता है वो उसे इंसान बनाती है।

*****

माँ की दुआ वक़्त तो क्या नसीब भी बदल देती है।

*****

माँ की दुआ टाली नहीं जाती, माँ की दुआ खाली नहीं जाती।

*****

जो हो सके तो इसको संभाल कर रखना, ये माँ का प्यार है बाजार में नहीं मिलता।

Best Hindi Line On Mothers Day

Best Hindi Line On Maa

*****

घुटनों से रेंगते-रेंगते जब पैरों पर खड़ा हो गया, माँ तेरी ममता की छाँव में जाने कब बड़ा हो गया।

*****

माँ के बिना दुनिया की हर चीज़ कोरी है, दुनिया का सबसे सुन्दर संगीत माँ की लोरी है।

*****

पूछता है जब कोई दुनिया में प्यार है कहा, मुस्कुरा देता हु और याद आती है माँ।

*****

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे ‘आसमां’ कहते हैं, इस जहाँ में जिसका अंत नहीं उसे ‘माँ’ कहते हैं।

*****

मुझे इतनी फुर्सत कहा की मैं तकदीर का लिखा देखु, बस माँ की मुस्कराहट देख कर समझ जाता हूँ की मेरी तकदीर बुलंद है।

*****

लोग चले है जन्नत को पाने के खातिर लेकिन, बेख़बरो को इत्तला कर दो की माँ घर पर ही है।

One Line Status On Maa In Hindi

Best Hindi Line On Mothers Day

*****

ज़िंदगी की खूबसूरती का एहसास मुझे तब होता है जब मैं मेरी माँ को मुस्कुराते हुए देखता हूँ।

*****

हालात बुरे थे मगर रखती थी अमीर बनाकर, हम गरीब थे बस यह हमारी माँ जानती थी।

*****

मांग लू यह मन्नत की फिर यही जहाँ मिले फिर वही गोद, फिर वही माँ मिले।

*****

सवरने की कहाँ उसे फुर्सत होती है, माँ फिर भी बहुत खूबसूरत होती है।

*****

ऐ ज़िंदगी तूने तो रुला के रख दिया, जाकर पूछ मेरी माँ से कितना लाडला था मैं।

*****

माँगने पर जहाँ पूरी हर मन्नत होती है, माँ के पैरों में ही वो जन्नत होती है।

One Line Quotes On Maa In Hindi

Best Hindi Line On Maa Status

*****

किसी भी ​मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता, ​शायद अब घर से कोई माँ के पैर छूकर नहीं निकलता।

*****

मेरी तक़दीर में एक भी गम ना होता, अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता।

*****

वो बस माँ ही है जिसका प्यार कभी खत्म नहीं होता।

*****

भूल जाता हूँ परेशानियां ज़िंदगी की सारी, माँ अपनी गोद में जब मेरा सर रख देती हैं।

*****

मैं रोया परदेस में भीगा माँ का प्यार, दुख ने दुख से बात की बिन चिट्ठी बिन तार।

*****

बहुत बेचैन हो जाता है जब कभी दिल मेरा, मैं अपने पर्स में रखी अपनी माँ की तस्वीर को देख लेता हूँ।

Heart Touching Lines On Maa

Best Hindi Line On Maa

*****

जब जब कागज पर लिखा, मैने ‘माँ’ का नाम, कलम अदब से बोल उठी, हो गये चारो धाम

*****

माँ को वो भी पता होता जो हम उनसे कह नहीं पाते।

*****

मुद्दतों बाद मयस्सर हुआ माँ का आँचल, मुद्दतों बाद हमें नींद सुहानी आई।

*****

बलाएं आकर मेरी चौखट से लौट जाती हैं, मेरी माँ की दुआएं भी कितना असर रखती हैं।

*****

एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई, मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है।

*****

अपनी माँ को कभी न देखूँ तो चैन नहीं आता है, दिल न जाने क्यों माँ का नाम लेते ही बहल जाता है।

*****

Heart Touching Lines On Mothers Day

Best Hindi Line On Maa

दुआ को हाथ उठाते हुए लरज़ता हूँ, कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए।

*****

प्यार की बात भले ही करता हो जमाना, मगर प्यार आज भी “माँ “से शुरू होता हैं।

*****

हवा दुखों की जब आई कभी ख़िज़ाँ की तरह, मुझे छुपा लिया मिट्टी ने मेरी माँ की तरह।

*****

यूं ही नहीं गूंजती किल्कारीयां‬ घर आँगन‬ के हर कोने में, जान ‎हथेली‬ पर रखनी‪ पड़ती है ‘माँ’ को ‘‪माँ‬’ होने में।

*****

मैंने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दीं, सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़—ए—माँ रहने दिया।

*****

कौन सी है वो चीज़ जो यहाँ नहीं मिलती, सब कुछ मिल जाता है लेकिन “माँ” नहीं मिलती।

*****

Best Hindi Line On Maa

तेरी डिब्बे की वो दो रोटिया कही बिकती नहीं, माँ महंगे होटलों में आज भी भूख मिटती नहीं।

*****

जिस के होने से मैं खुदको मुक्कम्मल मानता हूँ, मेरे रब के बाद मैं बस अपनी माँ को जानता हूँ।

*****

अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कु्छ भी नहीं होगा, मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है।

*****

मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा यारों, सुबह आँख खुली तो देखा मेरा सर माँ के कदमों में था।

*****

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ, माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ।

*****

मैंने रोते हुए पोंछे थे किसी दिन आँसू, मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुपट्टा अपना।

*****

Best Hindi Line On Maa Quotes

लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस एक माँ है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती।

*****

किसी का दिल तोडना आज तक नही आया मुझे, प्यार करना जो अपनी ‪माँ‬ से सीखा है मैंने।

*****

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई, मैं घर में सब से छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई।

*****

जन्नत का हर लम्हा, दीदार किया था, गोद मे उठाकर जब मॉ ने प्यार किया था।

*****

चलती फिरती आँखों से अज़ाँ देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।

*****

मेरी माँ का दिल बहुत बड़ा था, इतना बड़ा की उसमे सबके दुःख और खुशियाँ समां जाती थी।

*****

Best Hindi Line On Maa

Best Hindi Line On Maa

भगवान सभी जगह नहीं हो सकते इसलिए उसने माँ बनायीं।

*****

न अपनों से खुलता है, न ही गैरों से खुलता है। ये जन्नत का दरवाज़ा है, माँ के पैरो से खुलता है।

*****

मुझे तो अपने हाथ की हर एक ऊँगली से बहुत प्यार है, ना जाने “माँ” ने कौनसी ऊँगली पकड़ कर चलना सिखाया हो।

*****

सारी रौनक देख ली दुनिया की मगर जो सकून तेरे पहलू में है माँ वो और कहीं नहीं है।

*****

ईश्वर जरुर माँ जैसे दिखते होंगे।

*****

जिस घर में ‎माँ‬ की कदर नहीं होती, उस घर में कभी बरकत नहीं होती।

*****

Best Hindi Line On Maa

Best Hindi Line On Maa

पता नहीं क्या जादू है माँ के पैरों में। जितना झुकता हूँ , उतना ही ऊपर जाता हूँ।

*****

मां जब भी दुआएं मेरे नाम करती है …. रास्ते की ठोकरें मुझे सलाम करती हैं !!!

*****

मैं क्या लिखूँ ,, जिसकी कद्र जमाना करे…!! ये सोच आज “माँ” लिख दिया …!! ‪#‎love‬ You ‪#‎Maa‬ !!!

*****

माँ के हाथो में जादू है किस्मत सँवारने का फिर वो हाथ चाहे सिर पर फिरे या फिर गालो पर।

*****

हमारा जन्मदिन हमारे जीवन का इकलौता दिन होगा, जिस दिन हमारे रोने पर भी हमारी माँ मुस्कुरायी होगी।

*****

जो बच्चा छोड़ आता है माँ के दामन का चमन जिंदगी उसके लिए फिर वीरान रहती है।

Best Hindi Line On Maa

*****

  • 2 Line Mothers Day Shayari | 2 लाइन मदर्स डे शायरी
  • Mothers Day Speech In Hindi | मातृ दिवस पर भाषण
  • Mothers Day Essay In Hindi | मातृ दिवस पर निबंध
  • Mothers Day Quotes In Hindi | मदर्स डे कोट्स
  • मदर्स डे पर कविताएं | Mothers Day Poems In Hindi

1 thought on “Best Hindi Line On Maa | Mothers Day Heart Touching Line In Hindi”

  1. Veer says:
    April 30, 2021 at 5:40 pm

    Aapke layak sabd nhi hai, bahut kismat vali hai wo maa jisne aapko janam diya hai 🙏🏻

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme