Hindi Poems On Lal Bahadur Shastri | Lal Bahadur Shastri Par Hindi Kavita

*****
लालों में वह लाल बहादुर
लालों में वह लाल बहादुर,
भारत माता का वह प्यारा।
कष्ट अनेकों सहकर जिसने,
निज जीवन का रूप संवारा।
तपा तपा श्रम की ज्वाला में,
उस साधक ने अपना जीवन।
बना लिया सच्चे अर्थों में,
निर्मल तथा कांतिमय कुंदन।
सच्चरित्र औ’ त्याग-मूर्ति था,
नहीं चाहता था आडम्बर।
निर्धनता उसने देखी थी,
दया दिखाता था निर्धन पर।
नहीं युद्ध से घबराता था,
विश्व-शांति का वह दीवाना।
इसी शांति की बलवेदी पर,
उसे ज्ञात था मर-मिट जाना।
डा राणा प्रताप सिंह गन्नौरी
साभार – मीठे बोल
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े रोचक और प्रेरक किस्से
*****
लाल बहादुर शास्त्री
पैदा हुआ उसी दिन,
जिस दिन बापू ने था जन्म लिया
भारत-पाक युद्ध में जिसने
तोड़ दिया दुनिया का भ्रम।
एक रहा है भारत सब दिन,
सदा रहेगा एक।
युगों-युगों से रहे हैं इसमें
भाषा-भाव अनेक।
आस्था और विश्वास अनेकों
होते हैं मानव के।
लेकिन मानवता मानव की
रही सदा ही नेक।
कद से छोटा था लेकिन था
कर्म से बड़ा महान।
हो सकता है कौन, गुनो वह
संस्कृति की संतान।
कमला प्रसाद चौरसिया
2 अक्टूबर पर कविताएं | 2 October Hindi Poems
Hindi Poems On Lal Bahadur Shastri | Lal Bahadur Shastri Par Hindi Kavita
*****
Related posts:

Join the Discussion!