Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Sant Kabir Jayanti Wishes In Hindi

Sant Kabir Das Jayanti Wishes In Hindi | कबीर दास जयंती शुभकामना सन्देश

Posted on June 21, 2018 by Pankaj Goyal

Sant Kabir Das Jayanti Wishes In Hindi | Happy Kabir Das Jayanti In Hindi | कबीर दास जयंती शुभकामना सन्देश

*****

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय,
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।

अर्थ: जब मैं इस संसार में बुराई खोजने चला तो मुझे कोई बुरा न मिला। जब मैंने अपने मन में झाँक कर देखा तो पाया कि मुझसे बुरा कोई नहीं है।

Sant Kabir Das Jayanti Wishes In Hindi

*****

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।

अर्थ: बड़ी बड़ी पुस्तकें पढ़ कर संसार में कितने ही लोग मृत्यु के द्वार पहुँच गए, पर सभी विद्वान न हो सके। कबीर मानते हैं कि यदि कोई प्रेम या प्यार के केवल ढाई अक्षर ही अच्छी तरह पढ़ ले, अर्थात प्यार का वास्तविक रूप पहचान ले तो वही सच्चा ज्ञानी होगा।

Sant Kabir Jayanti Picture Wishes In Hindi

*****

साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय,
सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय।

अर्थ: इस संसार में ऐसे सज्जनों की जरूरत है जैसे अनाज साफ़ करने वाला सूप होता है। जो सार्थक को बचा लेंगे और निरर्थक को उड़ा देंगे।

Sant Kabir Jayanti Wishes In Images

*****

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।

अर्थ: मन में धीरज रखने से सब कुछ होता है। अगर कोई माली किसी पेड़ को सौ घड़े पानी से सींचने लगे तब भी फल तो ऋतु आने पर ही लगेगा !

Sant Kabir Jayanti In Hindi

*****

जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान,
मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान।

अर्थ: सज्जन की जाति न पूछ कर उसके ज्ञान को समझना चाहिए। तलवार का मूल्य होता है न कि उसकी मयान का – उसे ढकने वाले खोल का।

Happy Sant Kabir Jayanti In Hindi

Sant Kabir Das Jayanti Wishes In Hindi | Happy Kabir Das Jayanti In Hindi

*****

दोस पराए देखि करि, चला हसन्त हसन्त,
अपने याद न आवई, जिनका आदि न अंत।

अर्थ: यह मनुष्य का स्वभाव है कि जब वह दूसरों के दोष देख कर हंसता है, तब उसे अपने दोष याद नहीं आते जिनका न आदि है न अंत।

Kabir Das Jayanti In Hindi

*****

बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि,
हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि।

अर्थ: यदि कोई सही तरीके से बोलना जानता है तो उसे पता है कि वाणी एक अमूल्य रत्न है। इसलिए वह ह्रदय के तराजू में तोलकर ही उसे मुंह से बाहर आने देता है।

Kabir Das Jayanti Picture In Hindi

*****

अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप,
अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप।

अर्थ: न तो अधिक बोलना अच्छा है, न ही जरूरत से ज्यादा चुप रहना ही ठीक है। जैसे बहुत अधिक वर्षा भी अच्छी नहीं और बहुत अधिक धूप भी अच्छी नहीं है।

Happy Kabir Das Jayanti Picture In Hindi

*****

निंदक नियरे राखिए, ऑंगन कुटी छवाय,
बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय।

अर्थ: जो हमारी निंदा करता है, उसे अपने अधिकाधिक पास ही रखना चाहिए। वह तो बिना साबुन और पानी के हमारी कमियां बता कर हमारे स्वभाव को साफ़ करता है।

Happy Kabir Das Jayanti Images In Hindi

*****

कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर,
ना काहू से दोस्ती,न काहू से बैर।

अर्थ: इस संसार में आकर कबीर अपने जीवन में बस यही चाहते हैं कि सबका भला हो और संसार में यदि किसी से दोस्ती नहीं तो दुश्मनी भी न हो !

Kabir Das Jayanti Images In Hindi

Sant Kabir Das Jayanti Wishes In Hindi | Happy Kabir Das Jayanti In Hindi

*****

यह भी पढ़े –

  • संत कबीर की प्रेरक कहानी | गृह क्लेश का कारण
  • गुरु महिमा पर कबीर के दोहे | Guru Pe Kabir Ke Dohe

Related posts:

राम नवमी की शुभकामनाएं | Best Wishes For Ram Navami
Hindu Nav Varsh Shayari Images In Hindi
International Anti Corruption Day Images
Amla Navami Wishes Images in Hindi | आंवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Gopashtami Wishes In Hindi | गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Gopashtami Wishes Images in Hindi
Sardar Patel Jayanti Quotes Images In Hindi
पापाकुंशा एकादशी की शुभकामनाएं | Papankusha Ekadashi Wishes In Hindi
National Unity Day Wishes | Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti
World Post Day Images | विश्व डाक दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme