Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए किस धातु के बर्तन में भोजन करने से होते है क्या लाभ

Posted on June 15, 2017 by Pankaj Goyal

आजकल रसोई में जो बर्तन उपयोग में लाए जा रहे हैं, उनमें से अधिकतर या तो एल्युमिनियम के या प्लास्टिक के बने हाेते हैं। इन बर्तनों में भोजन करना न तो सेहत के हिसाब से ठीक है और न ही शास्‍त्रों में ही इसे ठीक बताया गया है। जानें शास्‍त्रों के अनुसार किस तरह के बर्तनों में भोजन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है….

 यह भी पढ़े –  विष्णु पुराण के अनुसार खाना खाते वक़्त ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

1. लोहे के बर्तनwhich metal is best for cooking foodआयुर्वेद के अनुसार, लोहे के बर्तनों में भोजन करने से शरीर में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही, इससे शरीर में लौह तत्व की मात्रा बढ़ती है हिमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है व पाचन संबंधित दिक्कते खत्म हो जाती हैं। घर में शांति रहती है और काम में तेजी से तरक्की होती है।

2. कांसे व पीतल के बर्तनकांसे के बर्तनों में जो भोजन बनता है उसमें 97 % पोषक तत्व विद्यमान रहते हैं। पीतल के बर्तन में बनने वाले भोजन में 92 % पोषक तत्व बरकरार रहते हैं| ये तथ्य CDRI की लेबोटरी से प्रमाणित हैं।आयुर्वेद के अनुसार, कांसे के बर्तन में भोजन करने से दिमाग तेज होता और भूख भी बढ़ती है। कांसे के बर्तनों में भोजन करने से रक्त पित्त ठीक होता है। पीतल के नक्काशीदार व सुंदर बर्तन उपयोग करने व इनमें भगवान विष्णु को भोग लगाने से घर में हमेशा बरकत रहती है।

3. सोने चांदी के बर्तन
कोई अगर थोड़े महंगे बर्तन खरीद सकता है तो चांदी के बर्तनों में भोजन करना काफी फायदेमंद होता है। चांदी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए चांदी के बर्तन में भोजन करने से शरीर की गर्मी शांत होती है ‌और आंखें स्वस्‍थ रहती हैं। जबकि सोने के बर्तन में खाना खाने से शरीर मजबूत और ताकतवर होता है। पुरुषों के लिए सोने के बर्तनों में खाना खाना बहुत ही लाभदायक माना गया है।

4. मिट्टी के बर्तनमिट्टी के बर्तन में दाल 25 मिनट के अंदर धीमी आंच पर पक जाती है। इसलिए दाल को मिट्टी के बर्तन में पकने के लिए रखकर घर का काम करते रहिए। एक बार मिट्टी की हांड़ी में पकी दाल खाकर देखिए यह इतनी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है कि आप इस स्वाद को कभी, भूल नहीं पाएंगे। इसी तरह मिट्‌टी के तवे पर बनी रोटी व मटके का पानी न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि आपको जीवन भर स्वस्थ बनाए रखता है।

5. पत्तल में भोजन करनाशास्‍त्रों में पत्तल में भोजन करना काफी अच्छा बताया गया है। इसमें भोजन करने से भूख बढ़ती है और पेट की जलन भी खत्म होती है। ताजे पत्तों की बनी पत्तल में भोजन करने से शरीर के जहरीले तत्‍व भी खत्म होते हैं। शास्त्रों में माना गया है कि सुंदर पत्तल में देवताओं को भोजन करवाने से वे प्रसन्न होते हैं और घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें
  • खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम
  • शास्त्रानुसार इन 5 बातों के कारण खाना ठीक से पचता नहीं है
  • हेल्थ- जमीन पर बैठ कर खाने से होते है ये 10 बड़े लाभ
  • गरुड़ पुराण ज्ञान- नहीं करना चाहिए इन 10 लोगों के घर भोजन

Related posts:

समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
दालचीनी के फायदे | Dalchini Ke Fayde | Benefits of Cinnamon
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
चिया बीज के फायदे और नुकसान
Chia Seeds Use And Recipe In Hindi चिया बीज का उपयोग और रेसिपी
Chia Seeds चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य, पोषक तत्व और FAQ
तनाव कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान

1 thought on “जानिए किस धातु के बर्तन में भोजन करने से होते है क्या लाभ”

  1. Shabdbeej says:
    July 7, 2017 at 11:16 am

    एल्युमीनियम के बर्तन के फायदे तो मालूम नहीं लेकिन ये बहुत प्रयोग में होते हैं.
    लोहे के बर्तन में भोजन करना लोग भूल गये लोग तभी से अनीमिया होने लगा सबको.
    आवश्यक जानकारी !

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/29/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme