Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

कुकुरदेव मंदिर – इस प्राचीन मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा

Posted on August 12, 2016September 14, 2023 by Pankaj Goyal

Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खपरी गांव में “कुकुरदेव” नाम का एक प्राचीन मंदिर स्तिथ है। यह मंदिर किसी देवी-देवता को नहीं बल्कि कुत्ते को समर्पित है, हालांकि साथ में शिवलिंग आदि प्रतिमाएं स्तिथ है। मान्यता है कि यहाँ दर्शन करने से कुकुर खांसी व कुत्ते के काटने का कोई भय नहीं रहता है।

Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh, Hindi, History, Story, Kahani, Katha, Itihas, Information, Jankari,
मंदिर के बाहर लगी कुत्ते की प्रतिमा।

मंदिर का इतिहास –

इस मंदिर का निर्माण फणी नागवंशी शासकों द्वारा 14वीं-15 वीं शताब्दी में कराया गया था। मंदिर के गर्भगृह में कुत्ते की प्रतिमा स्थापित है और उसके बगल में एक शिवलिंग भी है। कुकुर देव मंदिर 200 मीटर के दायरे में फैला है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी दोनों ओर कुत्तों की प्रतिमा लगाई गई है। लोग शिव जी के साथ-साथ कुत्ते (कुकुरदेव) की वैसे ही पूजा करते हैं जैसे आम शिवमंदिरों में नंदी की पूजा होती है।

Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh, Hindi, History, Story, Kahani, Katha, Itihas, Information, Jankari,
मंदिर के अंदर स्थापित कुकुरदेव की प्रतिमा।

मंदिर में गुंबद के चारों दिशाओं में नागों के चित्र बने हुए हैं। मंदिर के चारों तरफ उसी समय के शिलालेख भी रखे हैं लेकिन स्पष्ट नहीं हैं। इन पर बंजारों की बस्ती, चांद-सूरज और तारों की आकृति बनी हुई है। राम लक्ष्मण और शत्रुघ्न की प्रतिमा भी रखी गई है। इसके अलावा एक ही पत्थर से बनी दो फीट की गणेश प्रतिमा भी मंदिर में स्थापित है।

Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh, Hindi, History, Story, Kahani, Katha, Itihas, Information, Jankari,
मंदिर के गर्भगृह में कुकुरदेव की प्रतिमा के साथ शिवलिंग भी है।

कुकुरदेव मंदिर स्थापना की कहानी –

जनश्रुति के अनुसार, कभी यहां बंजारों की बस्ती थी। मालीघोरी नाम के बंजारे के पास एक पालतू कुत्ता था। अकाल पड़ने के कारण बंजारे को अपने प्रिय कुत्ते को साहूकार के पास गिरवी रखना पड़ा। इसी बीच, साहूकार के घर चोरी हो गई। कुत्ते ने चोरों को साहूकार के घर से चोरी का माल समीप के तालाब में छुपाते देख लिया था। सुबह कुत्ता साहूकार को चोरी का सामान छुपाए स्थान पर ले गया और साहूकार को चोरी का सामान भी मिल गया।

Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh, Hindi, History, Story, Kahani, Katha, Itihas, Information, Jankari,
मंदिर के बारे में पुरातत्त्व विभाग द्वारा दी गई जानकारी।

कुत्ते की वफादारी से अवगत होते ही उसने सारा विवरण एक कागज में लिखकर उसके गले में बांध दिया और असली मालिक के पास जाने के लिए उसे मुक्त कर दिया। अपने कुत्ते को साहूकार के घर से लौटकर आया देखकर बंजारे ने डंडे से पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला। कुत्ते के मरने के बाद उसके गले में बंधे पत्र को देखकर उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और बंजारे ने अपने प्रिय स्वामी भक्त कुत्ते की याद में मंदिर प्रांगण में ही कुकुर समाधि बनवा दी। बाद में किसी ने कुत्ते की मूर्ति भी स्थापित कर दी। आज भी यह स्थान कुकुरदेव मंदिर के नाम से विख्यात है।

Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh, Hindi, History, Story, Kahani, Katha, Itihas, Information, Jankari,
मंदिर का मेन गेट। अपने नाम से ही नए लोगों का ध्यान खींच लेता है।

मंदिर के सामने की सड़क के पार से मालीधोरी गांव शुरू होता है जिसका नामकरण मालीधोरी बंजारा के नाम पर हुआ है। इस मंदिर में वैसे लोग भी आते हैं, जिन्हें कुत्ते ने काट लिया हो। यहां हालांकि किसी का इलाज तो नहीं होता, लेकिन ऐसा विश्वास है कि यहां आने से वह व्यक्ति ठीक हो जाता है। ‘कुकुरदेव मंदिर’ का बोर्ड देखकर कौतूहलवश भी लोग यहां आते हैं।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर

पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

सम्बंधित लेख-

  • जब श्रीरामचन्द्र जी को कुत्ते ने बताया न्याय का अनोखा तरीका
  • शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • वफादार कुत्ता जिसने रणभूमि में मारे थे  कई मुग़ल सैनिक
  • ‘मत्स्य माताजी’- एक अनोखा मंदिर जहां होती है व्हेल मछली की पूजा
  • करणी माता मंदिर, देशनोक – इस मंदिर में रहते है 20,000 चूहे, चूहों का झूठा प्रसाद मिलता है भक्तों को

Tag – Kukurdev Temple (Dog Temple), Chhattisgarh, Hindi, History, Story, Kahani, Katha, Itihas, Information, Jankari,

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme