Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत चर्च

Posted on September 18, 2015March 13, 2016 by Pankaj Goyal

Most Famous & Beautiful Churches in World : कहते हैं इबादत दिल से की जाए तो ईश्वर उसे जरूर कबूल करता है। चाहे वो कहीं भी कैसे भी की जाए। फिर भी ईश्वर की इबादत के लिए खूबसूरत इबादतगाह बनाने की परंपरा दुनिया में सदियों पुरानी है। यह परंपरा हर धर्म के लोगों में है। हिंदू जहां मंदिर में प्रार्थना करते हैं, वहीं मुस्लिम मस्जिद तो सिख गुरुद्वारे में और ईसाई चर्च में फरियाद लगाते है।

आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 8 सबसे डिजाइनर और आकर्षक चर्च के बारे में। जिनका आर्किटेक्चर बहुत ही सम्मोहक सा लगता है, इस कारण इनका दीदार करने हर साल दुनिया भर से हजारों सैलानी पहुंचते हैं। आइए देखते है दुनिया के 8 सबसे आकर्षक चर्च …..

लॉस लॉजास केथेड्रल चर्च –

Most Famous & Beautiful Churches in World

लॉस लॉजास केथेड्रल चर्च सन् 1916 में कंबोडिया में बनाया गया ।एक किवदंती के अनुसार यहां वर्जिन मेरी खुद प्रकट हुई थी। इसके अनुसार मारिया मुसेस नाम की एक महिला जो अपने गूंगे बहरे बच्चे रोजा को पीठ पर लेकर पहाड़ चढ़ रही थी। वह पहाड़ पर चढ़कर थकान के कारण एक जगह पर बैठ गई। उसी ने अपने बच्चे के साथ यहां घूमते हुए वर्जिन मेरी की रहस्यमयी तस्वीर की खोज की उसके बाद यहां इस चर्च का निर्माण किया गया।

लॉ सागारदा चर्च-

Most Famous & Beautiful Churches in World - Hindi Information

यह चर्च दुनिया के सबसे आकर्षक चर्च में से एक है। इसका निर्माण सन् 1882 में शुरु किया गया। यह चर्च बर्सिलोना स्पेन में स्थित है। पूरे चर्च में क्रिश्चयन धर्म और यीशु के जन्म, जीवन यात्रा और मृत्यु को बताते हुए लगभग 18 खूबसूरत टावर बनाए गए हैं।

बेसिल केथेड्रल चर्च-

Most Famous & Beautiful Churches in World - History in Hindi

यह चर्च रशिया के मास्को शहर में है। इसका नाम संत बेसिल के नाम पर रखा गया है। इस चर्च का निर्माण बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया है। इसके खूबसूरत गुंबद किसी का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।

हागिया सोफिया-

4

हागिया सोफिया दुनिया के प्राचीन और आकर्षक चर्च में से एक है। हालांकि, यह अब इस्तांबुल का एक संग्राहलय है, लेकिन इसे बीजान्टिन वास्तुकला का सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है। इस चर्च का निर्माण बीजान्टिन सम्राट जस्टीनिन के द्वारा पूरा किया गया था।

नोट्रेडेम चर्च-

5

नोट्रेडेम चर्च के निर्माण का काम सन् 1163 में शुरू हुआ था। इस चर्च का आर्किटेक्चर बहुत सुंदर और लाजवाब है। यह चर्च पेरिस में स्थित है।

सेंट पीटर बेसेलिका-

6

यह चर्च विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक ईमारत है। इस चर्च की बनावट भी बहुत खूबसूरत है। यहां एक साथ 60000 लोग प्रार्थना कर सकते हैं। यह चर्च रोम की वेटिकन सिटी में स्थित है।

हैल ग्रिम्सबी चर्च –

7

यह चर्च आइसलैंड शहर के बीचों बीच स्थित है। इसका नाम एक प्रसिद्ध लेखक हैल ग्रिम्सबी के नाम पर रखा गया था। यह चर्च मूल रूप से आठ दशक पुराना है। इसका निर्माण कार्य 1940 में शुरू किया गया था।

द जुबली चर्च-

8

यह चर्च रोम में स्थित है। इसका डिजाइन सन् 1996 में रिचर्ड मयार ने बनाया था। इस चर्च की दीवारें घुमावदार हैं। इसे रचर्ड मयार ने रोम का क्राउन कहा है।

Other Similar Posts-
  • जानिए क्रिसमस से जुडी परम्पराएं – कौन है सांता, क्यों सजाते है क्रिसमस ट्री
  • दुनिया की 10 खूबसूरत मस्जिदें, इनकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी
  • गुलाबी मस्जिद – ईरान – सूरज की पहली किरण पड़ते ही अंदर होता है जन्नत का नज़ारा
  • एक गांव जो बसा है ऊंची चट्टानों के किनारे पे, खतरे से कम नहीं है ये जगह
  • एक चर्च जो की सजा हुआ है 40000 लोगो की हड्डियों से

Related posts:

भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस
केवल सनी लियोनी ही नहीं, इन फेमस स्टार्स ने भी शुरुआत में किया है पोर्न फिल्मों में काम
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स
विदेशों में स्तिथ प्रसिद्ध 10 हिन्दू मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme