Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया की 10 सबसे गर्म जगह, यहां 70 डिग्री तक पहुंच जाता है तापमान

Posted on June 4, 2015September 14, 2023 by Pankaj Goyal

Hottest Places on Earth : Information in Hindi – यहां हम दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां लोगों को समय-समय पर रिकॉर्डतोड़ गर्मी का मुकाबला करना पड़ा।

1. दश्त-ए-लुत, ईरान (Dasht-e lut, Iran) अधिकतम तापमान- 70.7 डिग्री सेल्सियस Dasht-e lut, Iran History in Hindi साल 2004, 2005, 2006, 2007 और 2009 में ईरान का दश्त-ए-लुत धरती पर सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। हालांकि, 2005 में यहां अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुत के एक बड़े हिस्से में इतनी गर्मी पड़ती है कि यहां किसी जीव-जंतु के लिए रहना संभव नहीं है।

2. क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया (Queensland, Australia) अधिकतम तापमान- 69.3 डिग्री सेल्सियस Queensland, Australia Ka itihas ऑस्ट्रेलिया धरती पर सबसे शुष्क (सूखे) महाद्वीप है। ‘बैडलैंड्स’ के नाम से मशहूूर यहां क्वींसलैंड आउटबैक का हिस्सा एक बड़ा रेगिस्तान है। 2003 में यहां भयंकर सूखा पड़ा था, उस वक्त यहां का तापमान 69.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

3. फ्लेमिंग माउंटेन, शिनजियांग, चीन (Flaming mountains, Xinjiang, China) अधिकतम तापमान- 66.8 डिग्री सेल्सियस Flaming mountains, Xinjiang, China Story in Hindi चीन के शिनजियांग में तियान शान पहाड़ों की श्रृंखला में आने वाले फ्लेमिंग माउंटेन को भी गर्म इलाकों में जाना जाता है। 2008 में यहां पर जमीन की सतह का तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस साल ये धरती पर नापा गया सबसे ज्यादा तापमान था।

4. केव ऑफ द क्रिस्टल, मैक्सिको (Cave of the crystals, Mexico) अधिकतम तापमान- 58 डिग्री सेल्सियस Cave of the crystals, Mexico - One of the hottest place on earth मैक्सिको के नैका में क्रिस्टल गुफा मौजूद है। इसे अब तक मिला सबसे बड़ा प्राकृतिक क्रिस्टल माना जाता है। ये गुफा बेहद गर्म है। यहां पर हवा का अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। यही वजह है कि इस गुफा को बहुत ज्यादा छानबीन नहीं की जा सकी है।

5 . अल-अजीजियाह, लीबिया (Al aziziyah, Libya) अधिकतम तापमान- 57.8 डिग्री सेल्सियस Al aziziyah, Libya Dharti ki sabse garm jagah लीबिया की राजधानी त्रिपोली में 40 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद अल-अजीजियाह बेहद गर्म शहरों में से एक है। 1922 में यहां का अधिकतम तापमान 57.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वैसे आमतौर पर हर गर्मी में यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जाता है।

6. डेथ वैली, अमेरिका (Death valley,  America) अधिकतम तापमान- 56.7 डिग्री सेल्सियस Death valley,  America कैलिफोर्निया के मोजेव रेगिस्तान में स्थित डेथ वैली उत्तरी अमेरिका के सबसे सूखे और गर्म इलाकों में से है। ये समुद्र के स्तर से काफी नीचे बसा है। यहां पर रिकार्ड अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये हिस्सा पहाड़ों से घिरा हुआ है।

7. तिरट जवी, इजरायल (Tirat zvi, Israel) अधिकतम तापमान- 54 डिग्री सेल्सियस Tirat zvi, Israel एशिया में हवा में सबसे ज्यादा नमी इसी शहर में रिकॉर्ड की गई है। यह इजरायल का धार्मिक शहर है, जो बेत शेन वैली के पास स्थित है। यह समुद्र तल से 722 फीट नीचे है। जॉर्डन नदी पास होने से यह की धरती अत्यधिक उपजाऊ है।1942 में 54 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो एशिया में सबसे ज्यादा था।

8. केबिली, ट्यूनीशिया (Kebili, Tunisia) अधिकतम तापमान- 55 डिग्री सेल्सियस Kebili, Tunisia यह मध्य ट्यूनीशिया का नखलिस्तान है। सिर्फ खजूर के पेड़ ही यहां आपको छाया दे सकते हैं। यह अफ्रीका के सबसे गर्म शहरों में से एक है। हालांकि, चरम जलवायु के बावजूद भी यह कस्बा प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध है। बताया जाता है कि इस कस्बे में दो लाख साल से बसाहट है।

अन्य सम्बंधित लेख-
  • दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर
  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • पानी में दफ़न दुनिया के 6 प्राचीन शहर
  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • एक झील जिसमे जो गया वो बन गया पत्थर

Related posts:

भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस
केवल सनी लियोनी ही नहीं, इन फेमस स्टार्स ने भी शुरुआत में किया है पोर्न फिल्मों में काम
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स
विदेशों में स्तिथ प्रसिद्ध 10 हिन्दू मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/28/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme