Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रों के अनुसार खाना खाते वक़्त रखे इन बातों का ध्यान

Posted on June 7, 2015May 11, 2016 by Pankaj Goyal

6 Useful tips about eating according to Hindu Shastra : खाना खाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वास्थ्य लाभ के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपको शास्त्रों की कुछ ऐसी बातें बता रहे है जो भोजन बनाते और करते समय ध्यान रखनी चाहिए –

6 Useful tips about eating according to Hindu Shastra

1. इस उपाय से बढ़ती है आयु

खाना खाने से पूर्व पांच अंगों (दोनों हाथ, दोनों पैर और मुख) को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। इसके बाद ही भोजन करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भीगे हुए पैरों के साथ भोजन ग्रहण करना बहुत शुभ माना जाता है। भीगे हुए पैर शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं, इससे हमारे पाचनतंत्र की समस्त ऊर्जा भोजन को पचाने में लगती है। पैर भिगोने से शरीर की अतिरिक्त गर्माहट कम होती है, जो गैस और एसिडिटी की संभावनाओं को समाप्त कर देती है। इससे स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। इससे आयु में वृद्धि होती है।

2. खाना खाते समय दिशाओं का ध्यान रखें

पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना ग्रहण करना चाहिए। इस उपाय से हमारे शरीर को भोजन से मिलने वाली ऊर्जा पूर्ण रूप से प्राप्त होती है। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन ग्रहण करना अशुभ माना गया है। पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से रोगों की वृद्धि होती है।

3. इस स्थिति में भोजन नहीं करना चाहिए

कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। खाने की थाली को हाथ में लेकर भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन बैठकर ग्रहण करना चाहिए। थाली को किसी बाजोट या लकड़ी की पाटे पर रखकर भोजन करना चाहिए। खाने बर्तन साफ होने चाहिए। टूटे-फूटे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए।

4. खाने से पहले ये उपाय भी करें

भोजन ग्रहण करने से पहले अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करना चाहिए। देवी-देवताओं को भोजन के धन्यवाद देते हुए खाना ग्रहण करें। साथ ही, भगवान से ये प्रार्थना भी करें कि सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो जाए। कभी भी परोसे हुए भोजन की निंदा नहीं करना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है।

5. भोजन बनाने वाले व्यक्ति को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

भोजन बनने वाले व्यक्ति को स्नान करके और पूरी तरह से पवित्र होकर भी भोजन बनाना चाहिए। खाना बनाते समय मन शांत रखना चाहिए। साथ ही, इस दौरान किसी की बुराई भी ना करें। शुद्ध मन से भोजन बनाएंगे तो खाना स्वादिष्ट बनेगा और अन्न की कमी भी नहीं होगी। भोजन बनाना प्रारंभ करने से पहले इष्टदेव का ध्यान करना चाहिए। किसी देवी-देवता के मंत्र का जप भी किया जा सकता है।

6. इन भावों के साथ न ग्रहण करें भोजन

भोजन करते समय हमारे मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या (जलन) का भाव नहीं होना चाहिए। डरते-डरते हुए भी खाना नहीं खाना चाहिए। यदि हम किसी बात पर क्रोधित हैं तो क्रोध भाव के साथ भी भोजन ग्रहण नहीं करें। यदि हमारे मन में दूसरी की संपत्ति या धन का लालच जाग गया है तो इस भाव के साथ भी भोजन नहीं करना चाहिए। इन भावों के साथ किया गया भोजन न तो ठीक से पचता है और ना ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

Other Similar Posts-

  • गरुड़ पुराण ज्ञान- नहीं करना चाहिए इन 10 लोगों के घर भोजन
  • खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम
  • अवश्य पढ़े स्त्रियों से जुड़ी ये 4 चाणक्य नीतियां
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Related posts:

समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
दालचीनी के फायदे | Dalchini Ke Fayde | Benefits of Cinnamon
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
चिया बीज के फायदे और नुकसान
Chia Seeds Use And Recipe In Hindi चिया बीज का उपयोग और रेसिपी
Chia Seeds चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य, पोषक तत्व और FAQ
तनाव कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/20/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme