Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के Top 10 हॉन्टेड रेलवे स्टेशन

Posted on January 7, 2015April 22, 2016 by Pankaj Goyal

Top 10 Haunted Railway Stations Story & History in Hindi : दुनिया में ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर भूतों के मौजूदगी की चर्चा आए दिन होती रहती है। इन भुतहा स्टेशनों पर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, इस कारण से लोग भी इन स्टेशनों पर जाने से कतराते हैं। इन हॉन्टेड रेलवे स्टेशनों पर किसी को भूत नाचता दिखाई देता है तो किसी को लाल कपड़े पहनी लड़की दिखाई देती है। इतना ही नहीं कई स्टेशन पर तो इन भूतों को देखने के बाद लोगों की मौत भी हो गई है।

आज हम आपको इस पोस्ट में दुनियाभर के ऐसे 10 रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भूतों का बसेरा है और लोग जाने से डरते हैं। इनमे से कई स्टेशनों को तो इसी कारण से बंद भी कर दिया गया है।

1. बी शान एमआरटी स्टेशन, सिंगापुर (Bishan MRT Station, Singapore)-Bishan MRT Station, Singapore, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
सिंगापुर का ये स्टेशन सबसे ज्यादा फेमस है। इस स्टेशन को बी शान टेंग की कब्र पर बनाया गया था। इस स्टेशन का उद्घाटन 1987 में किया गया। 1990 की बात है, एक दिन ट्रेन से उतरी एक महिला को ये अहसास हुआ कि उसे किसी के हाथों ने घेर लिया है। वहीं, यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को भी पटरी पर ताबूत चलता दिखाई दिया। कुछ लोगों यहां पर पदचाप भी सुनाई दिए। इसी कारण से लोगों ने यहां आना-जाना बंद कर दिया है।

2. मैक्वेरी फील्ड्स ट्रेन स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया (Macquarie Fields Train Station, Australia)-Macquarie Fields Train Station, Australia, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
मैक्वेरी फील्ड्स रेलवे स्टेशन ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के दक्षिण-पश्चिम, न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहां देर रात को एक जवान लड़की का भूत घूमता नजर आता है। कुछ लोगों ने इसके चिल्लाने की आवाज भी सुनी है। वो खून से लथपथ रहती है और जोर-जोर से डांस करती है।

3. पेंटीयोनेस मेट्रो स्टेशन, मेक्सिको (Panteones Metro Station, Mexico)-Panteones Metro Station, Mexico, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
ये स्टेशन दो कब्रिस्तान के पास बना है। पेंटीयोनेस और टेकूबा स्टेशनों के बीच सुरंग से जब ट्रेन गुजरती है तो दीवारों पर भूतों द्वारा दस्तक दी जाती है। जब भी कोई इसके पास जाने की कोशिश करता है तो वह गायब हो जाता है। ट्रेन इंजीनियरों को हमेशा एक व्यक्ति की आवाज सुनाई देती है।

4. ग्लेन ईडन रेलवे स्टेशन, न्यूजीलैंड  (Glen Eden Railway Station, New Zealand)-Glen Eden Railway Station, New Zealand, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
ये स्टेशन पश्चिम ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में स्थित है, जो एक कब्रिस्तान के पास है। 11 जनवरी, 1924 को स्टेशन पर काम करने वाले एक वर्कर एलेक मैकफारलेन की उस समय मौत हो गई थी, जब एक गुजरती ट्रेन का हुक उसकी आंखों में घुस गया था। तभी से इस वर्कर की आत्मा फ्लेटफॉर्म पर मंडराती रहती है। वो हमेशा ग्रे रंग के कोर्ट में नजर आता है।

5. वाटरफ्रंट स्टेशन, कनाडा (Waterfront Station, Canada)-Waterfront Station, Canada, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
कनाडा के गैसटाउन में बना वाटरफ्रंट स्टेशन को 1915 में बनाया गया था, लेकिन अब इस स्टेशन को शहर की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। 1920 के दौरान स्टेशन के गार्ड को प्लेटफॉर्म पर एक महिला डांस करती नजर आई थी। जैसे उसने उस महिला के पास जाने की कोशिश की, वो अचानक गायब हो गई। इसी तरह एक अन्य कर्मचारी को भी सफेद कपड़े में एक महिला डांस करती नजर आई थी। इसके बाद से यहां लोगों ने आना-जाना बंद कर दिया।

6. यूनियन स्टेशन, फीनिक्स, यूएसए (Union Station, Phoenix, USA)-Union Station, Phoenix, USA, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
1950 तक ये स्टेशन सिटी का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जाता था। लेकिन सिटी में एयरपोर्ट बन जाने के बाद इस स्टेशन को 1955 में बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां काम करने वाले एक कर्माचारी को स्टेशन पर चहल-कदमी करता भूत दिखाई दिया था। स्टेशन की देखरेख करने वाले डुडले वेल्डन का कहना है कि एक दिन अचानक किसी ने उसके सिर पर मारा, लेकिन उसे दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दिया।

7. कोनोली स्टेशन, आयरलैंड (Connolly Station, Ireland)-Connolly Station, Ireland, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
इसे आयरलैंड का सबसे बड़ा स्टेशन माना था, जिसे 1941 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बम से उड़ा दिया गया। 2011 में दोबारा इस स्टेशन को तैयार किया गया। लेकिन इस स्टेशन पर एक सैनिक का भूत हमेशा चलता दिखाई देता था। बाद में इस स्टेशन को बंद कर दिया गया।

8. एडीसकोम्बी रेलवे स्टेशन, इंग्लैंड (Addiscombe Railway Station, England)-Addiscombe Railway Station, England, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
ये रेलवे स्टेशन 2001 में गिरा दिया गया, क्योंकि 1900 के प्रारंभ में इस लाइन पर एक ट्रेन ड्राइवर मारा गया था। मरने के बाद इसका भूत अक्सर लोगों को यहां भूत की धूंधली परछाईं नजर आती थी। जब इस स्टेशन को तोड़ा गया तब भी ये परछाई दिखाई दी थी।

9. काउबाओ रोड सबवे स्टेशन, चीन (Caobao Road Subway Station, China)-Caobao Road Subway Station, China, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
शंघाई का ये रेलवे स्टेशन एक समय बहुत ज्यादा मशहूर था, लेकिन अचानक इस स्टेशन से लोग गायब होने लगे। प्लेटफॉर्म पर चलने वाले 9 लोगों की अचानक मौत हो गई। ऐसा कहा जाता है कि एक हाथ आता है और लोगों को मार देता है। कहते हैं कि एक लड़की ने यहां आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद रोज रात को उसके चिखने-चिल्लाने की आवाजें स्टेशन पर सुनाई देने लगी। कुछ लोगों ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो इस स्टेशन को बंद कर दिया गया।

10. बेगुनकोडोर ट्रेन स्टेशन, भारत (Begunkodor Train Station, India)-Begunkodor Train Station, India, Hindi, Real, True, Sacchi, Histroy, Story, Kahani, Haunted, Ghostly, Railway Station, Train Station,
बेगुनकोडोर, कोलकाता से 161 दूर एक गांव है। यहां के स्टेशन पर रेलवे वर्कर ने किसी को देखा और दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि सफेद साड़ी पहनी एक महिला कभी पटरियों पर तो कभी प्लेटफॉर्म पर दौड़ती है। कई बार उसके पास जाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वो गायब हो जाती है। अब यहां जाने से लोग डरते हैं।

Other Similar Post- 

  • टॉप मोस्ट 20 हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • मालचा महल – दिल्ली का एक गुमनाम महल, जहाँ अवध वंश के राजकुमार और राजकुमारी जी रहे है गुमनाम ज़िंदगी
  • एनाबेल डॉल – एक भुतिहा, शापित गुड़िया कि सच्ची क़हानी

Related posts:

भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
केवल सनी लियोनी ही नहीं, इन फेमस स्टार्स ने भी शुरुआत में किया है पोर्न फिल्मों में काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme