Isaac Asimov Quotes and Thoughts in Hindi (आइजैक असिमोव के अनमोल विचार)
आइजैक असिमोव के अनमोल विचार
Quote 1 : शिक्षा ऐसी चीज़ है जो कभी खत्म नहीं होती है। यह बढ़ती जाती है।
Quote 2 : अपना काम उसी वजह से करें जिस वजह से सांस लेते है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं करेंगे तो ज़िंदा रहना मुश्किल होगा।
Quote 3 : कुछ लोगों को लगता है की वे सब जानते है। इस किस्म के लोग उन लोगों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण बनते है जो वाकई जानकार है।
Quote 4 : नई तकनीकों या अविष्कारों से भयभीत होने की जरुरत नहीं है, लेकिन उन तकनीकों के मौजूद न होने से डरना चाहिए।
Quote 5 : अगर नॉलेज होने से समस्याएं बढ़ने लगती है तो फिर अनजान होने से उन समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।
Quote 6 : कभी नैतिक मूल्यों को सही काम करने के रास्ते में आने न दीजिए।
Quote 7 : अगर दुनिया में वाकई किसी तरह की शिक्षा है तो वह है खुद को शिक्षित करना।
Quote 8 : ज़िन्दगी खुशनुमा है और मौत शांतिपूर्ण। इन दोनों के बीच का सफर मुश्किलों भरा है।
Quote 9 : मौत के बाद ज़िन्दगी कैसी होगी, इस बारे में सोचने की जरुरत नहीं है। ऐसा करने से आप न तो नरक से भयभीत होंगे और न ही स्वर्ग की बोरियत के बारे में सोचेंगे।
Quote 10 : कॉम्पिटिशन का सामना न करने वाले लोग ही लड़ाई-झगड़े करने लगते है।
Quote 11 : कभी यह न सोचिए की आपको कुछ नहीं आता या आपकी कोई अहमियत नहीं है। क्योंकि लोग आपको उसी तरीके से लेते हैं जैसा आप खुद के बारे में सोचते है।
Quote 12 : समाज में एक चीज़ जरुरी है वह है बदलाव, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले ये मत सोचिये की दुनिया कैसी है? यह जरुर सोचिए की दुनिया कैसी हो सकती है? भविष्य का ध्यान रखिए।
Quote 13 : जब आप बोरियत की तरफ ध्यान देना शुरू कर देंगे तो वह जरुरत से ज्यादा मनोरंजक बन जाएगी।
Quote 14 : डॉक्टर कहे की आपकी ज़िंदगी में सिर्फ छह मिनिट बचे है तो रोने-धोने या चिल्लाने न लग जाए। आप जो कुछ कर रहे हैं उस काम को और तेज़ी से करने लगें।
Quote 15 : हर काम में तेजी लाने की जरुरत नहीं है। लेकिन समझने की शक्ति में तेजी लाने से फायदा होगा।
Quote 16 : खेद है की टेक्नोलॉजी में विकास की रफ़्तार, लोगों में बुद्धिमानी बढ़ाने की रफ़्तार से भी ज्यादा तेज है।
Quote 17 : ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों को लगता है की उनकी शिक्षा खत्म हो चुकी है, जबकि शिक्षा कभी खत्म नहीं होती है।
Quote 18 : जहां अच्छे विचारों की कमी होती है वहीँ पर बोरियत महसूस होने लगती है।
Join the Discussion!