Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

लॉन्च हुआ WhatsApp का पीसी वर्जन, ऐसे कम्प्यूटर या लैपटॉप पर करें यूज़

Posted on January 23, 2015January 6, 2020 by Pankaj Goyal

700 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स के साथ अब वॉट्सऐप ने अपना लंबे समय से चर्चा में रहा फीचर आखिरकार लॉन्च कर ही दिया है। अब वॉट्सऐप का डेस्कटॉप वर्जन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। अब यूजर्स अपने मोबाइल वर्जन के वॉट्सऐप को पीसी या लैपटॉप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

How to use whatsapp on your pc in Hindi

वॉट्सऐप की इस नई सर्विस को वॉट्सऐप वेब नाम से लॉन्च किया गया है। अपनी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कंपनी के इस अपडेट के बारे में जानकारी दी है। नई सर्विस वॉट्सऐप मिरर भी कही जा रही है।

क्या है नया वर्जन :
वॉट्सऐप का नया वर्जन दरअसल अपने आप में मोबाइल वर्जन का एक्सटेंशन है। इसके लिए आपको कोई सॉफ्टवेयर पीसी में डाउनलोड नहीं करना होगा। एक खास टेक्नोलॉजी की मदद से फोन के वॉट्सऐप वर्जन की एक कॉपी कम्प्यूटर में काम करने लगेगी। इससे सभी मैसेज फोन में तो लाइव रहेंगे ही इसी के साथ, कम्प्यूटर या लैपटॉप में भी दिखेंगे।

सबसे पहले अपडेट करें वॉट्सऐप का वर्जन :

How to use whatsapp on your pc in Hindi

वॉट्सऐप की वेबसर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले इसका अपडेटेड वर्जन फोन में इंस्टॉल करना होगा। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स (एंड्रॉइड, ब्लैकबेरी और विंडोज) को अपना ऐप अपडेट करना होगा जिसके लिए वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। फिलहाल iOS यूजर्स के लिए ये सुविधा नहीं आई है। एप्पल यूजर्स सिस्टम पर वॉट्सऐप को इंस्टॉल कर पाएंगे या नहीं और कब तक ये सुविधा iOS यूजर्स को मिलेगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।

जाएं वॉट्सऐप वेबसाइट पर :
एक बार वॉट्सऐप का फोन वर्जन अपडेट हो जाने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप वेब क्लाइंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट का लिंक : https://web.whatsapp.com

सिर्फ क्रोम ब्राउजर पर होगा इस्तेमाल :
इस पूरी प्रक्रिया के लिए यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करना होगा। बाकी कोई भी ब्राउजर वॉट्सऐप वेबक्लाइंट को सपोर्ट नहीं करेगा।

सेटिंग्स से सिलेक्ट करें WhatsApp Web :
QR कोड को स्कैन करने के बाद सेटिंग्स पर जाना होगा।

एंड्रॉइड के लिए –
वॉट्सऐप> मेनु> Whastapp web

ब्लैकबेरी के लिए –
वॉट्सऐप> चैट्स> मेनु key> Whastapp web

विंडोज के लिए –
वॉट्सऐप> मेनु> Whastapp web

इसके बाद इस वेबसाइट से QR कोड को डेस्कटॉप से स्कैन करना होगा। इसके लिए अपने फोन को कोड के सामने ले जाएं और वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए QR कोड को कैमरा की मदद से स्कैन कर लें।

How to use whatsapp on your pc in Hindi

फोन के कैमरा से जैसे ही वॉट्सऐप का कोड स्कैन होगा तो ब्राउजर और वॉट्सऐप का डाटा लिंक हो जाएगा।

प्राइवेसी को हो सकता है खतरा :
वॉट्सऐप के इस वेब क्लाइंट से यूजर्स की प्राइवेसी को भी खतरा हो सकता है। मान लीजिए कोई अपना फोन किसी परिचित के पास छोड़कर दो मिनट के लिए बाहर गया है। ऐसे में अगर परिचित इंसान ने QR कोड स्कैन कर वॉट्सऐप वेब क्लाइंट एक्टिवेट कर दिया तो संबंधित इंसान के वॉट्सऐप की पूरी डिटेल्स और मैसेज परिचित इंसान के डेस्कटॉप पर आ जाएगा। इससे सिक्युरिटी में कितना फर्क पड़ेगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फोन के स्टेटस से ये भी पता लगाया जा सकता है कि सामने वाला इंसान कहां है। इसके लिए गूगल मैप्स की मदद ली जा सकती है।

How to use whatsapp on your pc in Hindi

एक बात जो वॉट्सऐप वेब वर्जन में अच्छी है वो ये कि दो कम्प्यूटर पर एक साथ लॉगइन नहीं हो सकता है। ऐसा हो तो सकता है, लेकिन अगर एक मिनट के लिए भी वॉट्सऐप की एक्सेस किसी गलत इंसान तक पहुंच गई तो यूजर्स को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य उपयोगी लेख –

ऐसे रिकवर करे एंड्राइड फ़ोन से परमानेंट डिलीट हो चुकी सभी फाइल्स
ऐसे रिकवर करे फ़ोन से परमानेंट डिलीट हो चुकी फोटोज
कैसे करे बिना सॉफ्टवेयर कोई भी यू-ट्यूब वीडियो डाउनलोड 
जानिए कैसे आप बिना ATM कार्ड के भी एटीएम मशीन से निकाल सकते हैं पैसा
वॉट्सऐप की 6 यूज़फुल ट्रिक्स
12 Tips जिनकी मदद से आप कर सकते है स्लो कम्प्यूटर को फास्ट
40 Short Keys जो कम्प्यूटर पर इंटरनेट के प्रयोग को बना देगी आसान
नेट बैंकिंग करते वक़्त ध्यान रखेंगे योग्य बातें जिससे सुरक्षति रहे आपका पैसा
ऑनलाइन शॉपिंग व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते वक़्त रखे यह 10 सावधानियां

Tag- How to use whatsapp on your pc in Hindi, how to use whatsapp on pc and phone simultaneously, how to use whatsapp on pc for free, Android, blackberry, windows phone,

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme