Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

अपराधियों को दी जाने वाली दुनिया की 10 सबसे भयानक सजाएं

Posted on January 4, 2015October 20, 2017 by Pankaj Goyal

Top 10 Most Extreme Punishment : समाज में सदियों से ये परंपरा चली आ रही है कि यदि किसी ने अपराध किया है तो उसे सजा मिलेगी। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अपराध करने पर विभिन्न तरीके की सजा देने का प्रावधान है। दुनिया में कुछ देश तो ऐसे भी जहां अपराध करने पर ऐसी सजा दी जाती है कि देखने वालों की रूह कांप उठती है।

 Top 10, Torture, Punishment,  Methods, Techniques, Brutal, History, World, in Hindi,

आज भी संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों में मौत की सजा विभिन्न रूपों में दी जाती है। लेकिन कुछ देशों में ऐसी क्रूर सजा दी जाती है जो मौत से भी बदतर होती है। आज इस लेख में हम आपको दस ऐसी ही सज़ाओं के बारे में बताएँगे।

1. सिर काटना (Beheading)Beheading
सजाः अपराधी का सिर कलम करना।
देशः इंग्लैंड, साउदी अरब
फैक्टः सजा का यह तरीका विभिन्न देशों में सदियों से चल रहा है।  15 अक्टूबर 2014 को यहां टोना-टोटका सहित अन्य अपराध करने पर 59 लोगों के सिर कलम कर दिए गए थे। विशव इतिहास में यह सजा पाने वाली सबसे प्रमुख अभियुक्त स्कॉटलैंड की रानी “मैरी” थी, जिसे 16  शताब्दी मे इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम की मौत का षड्यंत्र रचने के जुर्म में यह सजा दी गई थी।  हालांकि वर्तमान में यह सजा कानूनी तौर पर साउदी अरब में दी ही जाती है।

2. फायरिंग दस्ते (Firing Squad)Firing Squad
सजाः अपने ही सैनिकों को गोली मार देना
देशः ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी
फैक्टः यह सजा दूसरे विशव युद्ध के समय ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने अपने ही सैनिकों को दी थी। दूसरे विशवयुद्ध के समय जो सैनिक लड़ने के इच्छुक नहीं होते थे उन्हें यह सजा दी जाती थी। ताकि बाकी सैनिक ऐसा सोचने की जुर्रत भी न करे। सजा पाए सैनिको को एक कतार में खड़ा करके गोलियों से भून दिया जाता था। केवल इंग्लैंड ने ही अपने 300 सैनिकों को ऐसी सजा दी थी।

3. अपराधी को जलाना (Burned At The Stake)Burned At The Stake
सजाः जिंदा जला देना
देशः इंग्लैंड
फैक्टः मध्यकाल में पुरुषों और महिलाओं को राजद्रोह करने पर जला दिया जाता था। अंग्रेजों द्वारा 1431 में कई जानी-मानी हस्तियों को ये सजा दी गई थी। वहीं 1600 में इतालवी वैज्ञानिक और दार्शनिक जिओरडनो ब्रूनो को भी जिंदा जलाने की सजा दी गई थी क्योंकि कैथोलिक चर्च को यह भय था की उनका यह सिद्धांत की पृथ्वी की जगह सूर्य, ब्रह्मांड का केंद्र है तेज़ी से सर्वमान्य होता जा रहा है।

4. उबालना (Boiling)Boiling
सजाः उबलते पानी, तेल में डालना।
देशः इंग्लैंड
फैक्टः खाने में जहर मिलाने पर ये सजा दी जाती है।  आठवें हेनरी के कार्यकाल में 1500  लोगों को खाने में जहर मिलाने के आरोप में यह सजा दी गई थी। 1542 में मार्गरेट डेवी नाम की नौकरानी को मालकिन के खाने में जहर मिलाने के कारण सजा के तौर पर खौलते पानी में उबाला गया था। हालांकि ये कानून 1547 में रद्द कर दिया गया था।

5. गर्दन से लटकाना और काटना (Hung Drawn & Quartered)Hung Drawn & Quartered
सजाः राजद्रोह करने पर लटकाना
देशः इंग्लैंड
फैक्टः ये सजा भी राजद्रोह के आरोप में दी जाती थी। सजा के तौर पर आरोपी को गर्दन से लटकाया या घोड़ों से घसीटा जाता है। अपराधी के शरीर को मरने से पहले चार हिस्सों में काट दिया जाता है। शरीर के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है, ताकि आगे कोई भी इस तरह का अपराध न करें। इस तरह की सजा का प्रावधान 1241 में शुरू हुआ था।

6. गिलोटिन (Guillotine)Guillotine
सजाः मशीन से कटवाना
देशः फ्रांस
फैक्टः ये सजा 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान शुरू की गई। 1792 में स्वेप्ट पेरिस की तानाशाही के दौरान हजारों लोगों को ये सजा दी गई थी। इस किलिंग मशीन का नामइसके आविष्कारक डॉ. गिलोटिन के नाम पर रखा गया था । कई नामी लोगों को गिलोटिन मशीन से कटवा दिया गया था जिसमे फ़्रांस के राजा लुईस (16) और उनकी पत्नी भी शामिल है।

7. क्रुसिफिक्सन (Crucifixion)Crucifixion
सजाः सूली पर लटकाना
देशः रोम
फैक्टः सजा देने का यह वो क्रूर तरीका है जिससे जीसस को भी सजा दी गई थी। यह ईसाइयत के इतिहास का सजा देने का सबसे क्रूर तरीका माना जाता है। क्योंकि इस सजा में इंसान कई घंटो से लेकर तीन दिनों तक तड़प-तड़प कर मरता है।  71 ईसा पूर्व में रोमन साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाने पर 6000 लोगों को सूली पर लटका दिया गया था। इसी तरह की सजा 2013 साउदी अरब में दी गई थी।

8. पत्थर मारना (Stoning)Stoning
सजाः मारे जाते हैं पत्थर
देशः उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व
फैक्टः मौत देने की यह एक ऐसी क्रूर सजा है जो प्राचीन समय में भी काफी देशो में इस्तेमाल होती थी और वर्तमान समय में भी कई देशों में अपराधियों को यह सजा दी जाती है। विशेषतौर पर उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में। ईरान में पत्थर मारने से पूर्व पुरुष अपराधी को कमर तक तथा महिला अपराधी को सीने तक  गाड़ना जरुरी है। पत्थर मारने की सजा को 2013 में ब्रुनेई के सुल्तान ने भी अपने देश में लागू किया है।

9. इलेक्ट्रीक चेयर (Electric Chair)Electric Chair
सजाः बिजली की कुर्सी
देशः संयुक्त राज्य अमेरिका
फैक्टः ये सजा 1888 में संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू की गई। 1890 में विलियम कैम्लर की हत्या करने के लिए ये सजा दी गई थी। कुर्सी पर बैठने पर 18 सेकंड तक बिजली का झटका दिया जाता है और दूसरा झटका 70 सेकंड का होता है। इस सजा का उपयोग कई अमेरिकी राज्यों में किया गया। 1990 में इस तरह की सजा की बहुत आलोचना हुई।

10. म्यूटीलेशन (Mutilation)Mutilation
सजाः शरीर के अंगों को काटना
देशः इंग्लैंड, नार्थ अमेरिका
फैक्टः अपराधी के शरीर के अंगों को काट दिया जाता है। 17 वीं सदी में इंग्लैंड में नाक, कान, होंठ सजा के तौर पर काट दिए जाते थे। वहीं 1800 में उत्तरी अमेरिका में जानवरों की चोरी पर कान काट दिए जाते थे। इस्लामिक देशों में चोरी पर हाथ काटने का प्रावधान भी है।

Other Similar Post:-

  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे घिनौने जॉब्स, शुक्र मनाइए आप नहीं करते ऐसे काम
  • मध्ययुग में सजा देने के 10 खौफनाक तरीके
  • ये है भारत के करोड़पति भिखारी, भीख मांगकर बनाई है करोड़ों की सम्पति
  • दुनिया के सात सबसे खतरनाक रास्ते
  • एक चर्च जो की सजा हुआ है 40000 लोगो की हड्डियों से

Related posts:

भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस
केवल सनी लियोनी ही नहीं, इन फेमस स्टार्स ने भी शुरुआत में किया है पोर्न फिल्मों में काम
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स
विदेशों में स्तिथ प्रसिद्ध 10 हिन्दू मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme