Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

रहस्यमयी घटना – ट्यूनिशिया के रेगिस्तान में अचानक बन गई झील

Posted on August 2, 2014January 6, 2020 by Pankaj Goyal

Mysterious lake in Tunisian desert
Image Credit – Facebook

पृथ्वी की भूगर्भीय उथल पुथल के कारण इस धरती पर समय समय पर कुछ रहस्यमयी और अचरज भरी घटनाएं घटती रहती है। ऐसी ही एक घटना हाल ही में ट्यूनिशिया के रेगिस्तान में घटी जब वीरान पड़े रेगिस्तान में रातो रात एक विशाल झील बन गई।

Mysterious lake in Tunisian desert
Image Credit – Facebook

झील के बनने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि ये एक भूकंपीय प्रक्रिया है। किसी गड़बड़ी या उथलपुथल के चलते जमीन के नीचे का पानी सतह पर आ गया। बाकी पूरी हक़ीक़त तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

Mysterious lake in Tunisian desert
Image Credit – Facebook

लेक द गाफ्सा :
स्थानीय लोगों ने इस झील को ‘लेक द गाफ्सा’ का नाम दिया है। स्थानीय प्रशासन ने इसके पानी की इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आगाह किया है कि झील का पानी जहरीला और सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि जब पानी निकला तो पहले पारदर्शी नीले रंग का था और बाद में ये गहरे हरे रंग में बदल गया। हालांकि, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग इसके नजदीक जा रहे हैं। वो यहां की चिलचिलाती गर्मी में झील का मजा लेने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Mysterious lake in Tunisian desert
Image Credit – Facebook

कैसा है झील का आकार :
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, एक हेक्टेयर से ज्यादा की दूरी में फैली इस झील का आकार दस लाख घन मीटर हो सकता है। वहीं इसकी गहराई 10 से 18 मीटर तक हो सकती है। ये ट्यूनिशिया के गाफ्सा शहर में मौजूद है। यहां देश की माइनिंग इंडस्ट्री है और गाफ्सा शहर, फास्फेट माइंस का सबसे बड़ा ठिकाना है।

Mysterious lake in Tunisian desert
Image Credit – Facebook

सदियों से हो रही है ऐसी घटनाएं :
रेगिस्तान में इस तरह जमीन से पानी निकलने की यह इकलौती घटना नहीं है। सदियों से भूगर्भीय परिवर्तन के कारण ऐसे चमत्कार रेगिस्तान में होते आए है। इस प्रक्रिया में कुछ भूगर्भीय गतिविधियों के कारण जमीन की गहराइयों से पानी सतह पर आकर इकठ्ठा हो जाता है और एक तालाब का रूप ले लेता है।  ऐसे तालाब भूगर्भीय भाषा में गुएल्टा (Guelta) कहलाते है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह होती है की यह कभी सूखते नहीं है इनमे जमीन से सिमित मात्रा में जल निरंतर आता रहता है। ऐसा ही एक गुएल्टा विशव के सबसे बड़े रेगिस्तान सहारा में स्तिथ है जो की  ‘गुएल्टा दी आर्चेई’ के नाम से प्रसिद्द है। (अधिक जानकारी के लिए पढ़िए – गुएल्टा दी आर्चेई – एक भूगर्भीय करिश्मा – बंजर सहारा रेगिस्तान में बना एक तालाब )

Guleta d'Archei - Sahara Desert
ट्यूनिशिया के रेगिस्तान में अचानक बन गई झील एक गुएल्टा है या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Tag – Hindi, Mysterious, News, Story, History, Incident, Lake, Tunisian Desert, Gafsa,

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme