Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन देश (Top 10 Best Country Of World)

Posted on July 31, 2014January 6, 2020 by Pankaj Goyal

हाल ही में जीसीआई (GOOD COUNTRY INDEX) द्वारा विशव के बेहतरीन देशों का क्रम निर्धारित करने के लिए 196 देशों का सर्वे कर एक लिस्ट तैयार की गई। इस लिस्ट को तैयार करने में जो मापदंड काम में लिए गए वो है -क्लाइमेट और नेचुरल रिसोर्सेस को बचाने में सहयोग, विश्व शांति बनाए रखने में योगदान, समानता और समृद्धि और साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आगे रहना आदि। इसके अलावा भी इन देशों के खास कल्चर और खूबसूरती को लेकर इन्हें दुनिया के सबसे बेहतर देशों में स्थान दिया गया है।

इस सूचि में प्रथम स्थान आयरलैंड को मिला है जबकि अमेरिका टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया है।  इस सूचि के टॉप में अधिकतर छोटे छोटे यूरोपीय देशों को स्थान मिला है। भारत और चीन जैसे देशों को बहुत निचली रैंकिंग मिली है। हम यहां पर आपको इस लिस्ट में आये टॉप 10 देशों के बारे में बता रहे है।

1. आयरलैंड (Ireland) :

इस देश को टॉप टेन देशों में पहला स्थान मिला है। यह देश सभी मामलों में नंबर एक माना गया है। कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, हेल्थ, लोगों का उच्च जीवन-स्तर, फेयर ट्रेड सपोर्ट, यूएन की स्वैच्छिक सेवाओं में मजबूत भागीदारी को देखते हुए इसे सर्वे में पहले नंबर पर रखा गया।

2. फिनलैंड (Finland) :

उत्तरी यूरोप में स्थित इस देश को साइंस एंड टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए ही इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस देश के नाम सबसे ज्यादा नोबेल प्राइज़ हैं। यह क्वालिटी इंटरनेशनल पब्लिकेशन और एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा है।

3. स्विटजरलैंड (Switzerland) :

यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, विंटर स्पोर्ट्स और मनोहारी प्राकृतिक नज़ारों के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग काफी अच्छा है। साथ ही यह ओपन ट्रेडिंग (एफडीआई), फेयर ट्रेड मार्केट के लिए भी रैंक किया गया। इसी के साथ साइंस एंड टेक्नेलॉजी, समृद्धि, समानता और हेल्थ फैसिलिटीज टॉप टेन लिस्ट में शामिल किया गया है। इस देश को सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया है। यह देश अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मामले में दुनिया का 71वां देश है।

4. नीदरलैंड (Netherlands)

यह देश अपने पॉजिटिव ग्लोबल इंपैक्ट के लिए फेमस है। नीदरलैंड अपने कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, समानता, हेल्थ और लोगों के उच्च जीवन स्तर की वजह से इस लिस्ट में है। इसी के साथ नीदरलैंड को फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए भी रेट किया गया है।

5. न्यूजीलैंड (New Zealand) :

इस देश को क्लाइमेट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां के लोगों की सबसे खास बात है कि ये वही सामान खरीदते हैं, जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके। यहां के लोग नेचर के प्रति बहुत अवेयर हैं। साथ ही, यहां के लोग इको फ्रेंडली घर ही प्रेफर करते हैं।

6. स्वीडन (Sweden) :

यह देश अपने हाउसिंग स्टोर IKEA, स्विस चॉकलेट और वोडका के लिए फेमस है। इसके अलावा, टॉप टेन देशों में शामिल होने के लिए बहुत सी खूबियां रखता हैं, जैसे विश्व-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समानता और समृद्धि। पर्यावरण संरक्षण में यह देश आइसलैंड और कनाडा के बाद तीसरे नंबर पर है। यह देश CO2 और ग्रीन हाउस गैसों के कम से कम उत्सर्जन के लिए भी जाना जाता है।

7. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) :

क्वीन एलिजाबेथ के देश यूनाइटेड किंगडम को इस रैंक में 7वां स्थान मिला है। इस देश को समानता, समृद्धि, हेल्थ और लोगों के उच्च जीवन स्तर के लिए इस लिस्ट में जगह दी गई है। इसके अलावा यह साइंस और टेक्नोलॉजी में नंबर-1 देश है। साथ ही, जरनल एक्सपोर्ट, इंटरनेशनल पब्लिकेशन, और इंटरनेशनल स्टडीज के क्षेत्र में भी यह देश बेहतरीन काम कर रहा है।

8. नॉर्वे (Norway) :

प्राकृतिक खूबसूरती और शहरों के विकास के लिए नॉर्वे को आठवें स्थान पर रखा गया है। नार्वे पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति के लिए प्रयास और लोगों के हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के लिए जाना जाता है। इसी के साथ इस देश को चैरिटी, रिफ्यूज़ी को आश्रय देने और यूएन संधि के लिए भी पॉजिटिव रेटिंग दी गई है।

9. डेनमार्क (Denmark) :

यह खूबसूरत देश अपने कल्चर, बेहतरीन हेल्थ सुविधाओं और लोगों के उच्च जीवन-स्तर के लिए जाना जाता है। इसी के साथ डेनमार्क को फार्मास्क्यूटिकल एक्सपोर्ट, दूसरे देशों को खाद्यान में मदद, WHO के लिए स्वेच्छा से सहयोग और गरीब देशों को डोनेशन देने में आगे रहने के लिए इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

10. बेल्जियम (Belgium) :

यूरोप का यह देश समानता, समृद्धि और लोगों के बेहतर हेल्थ लेकर पहले से ही खास देशों में गिना जाता रहा है। इसके अलावा भी इस देश को बेहतरीन क्रिएटिव गुड्स एक्सपोर्ट, क्रिएटिव सर्विस एक्सपोर्ट, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए  इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Other Similar Post :
मध्ययुग में सजा देने के 10 खौफनाक तरीके
भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
पुनर्जन्म से जुडी 10 सच्ची घटनाए 
धरती कि 10 सबसे खतरनाक जगह
दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
दुनिया की टॉप 10 अंडर ग्राउंड लेक 
टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया – 1 to 10
टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेसेस ऑफ़ इंडिया 11 to 20

Tag – Hindi, News, Story, History, World, Top 10, Beautiful, Best, Amazing, Country, Countries, हिंदी, न्यूज़, स्टोरी, कहानी, इतिहास, खुबसूरत, सबसे अच्छे, देश,

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme