• Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
AjabGjab.com: Ajab Gjab | Hindi

Thiruvalluvar quotes in hindi (संत तिरुवल्लुवर के अनमोल विचार)

July 9, 2014 by Pankaj Goyal Leave a Comment

Thiruvalluvar quotes in hindi

Thiruvalluvar (संत तिरुवल्लुवर)

Thiruvalluvar Quotes and Thoughts in Hindi  (संत तिरुवल्लुवर के अनमोल विचार)

तिरुवल्लुवर एक प्रख्यात तमिल कवि हैं, जिन्होंने तमिल साहित्य में नीति पर आधारित कृति थिरूकुरल का सृजन किया।  उन्हें थेवा पुलवर, वल्लुवर और पोयामोड़ी पुलवर जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है साथ ही इन्हें दक्षिण भारत का कबीर भी कहा जाता है।

तिरुवल्लुवर का जन्म मायलापुर में एक़ जुलाहा परिवार मैं हुआ था। उनकी पत्नी वासुकी थी। तिरुवल्लुवर ने लोगों को बताया कि एक व्यक्ति गृहस्थ या गृहस्थस्वामी का जीवन जीने के साथ-साथ एक दिव्य जीवन या शुद्ध और पवित्र जीवन जी सकता है।  उन्होंने लोगों को बताया कि शुद्ध और पवित्रता से परिपूर्ण दिव्य जीवन जीने के लिए परिवार को छोड़कर सन्यासी बनने की आवश्यकता नहीं है।  उनकी ज्ञान भरी बातें और शिक्षा अब एक पुस्तक के रूप में मौजूद है जिसे ‘थीरूकुरल’ के रूप में जाना जाता है। इसमें कुल 133 अध्याय हैं और हर अध्याय में 10 दोहे हैं। इसे आप फ्लिपकार्ट से घर बैठे खरीद सकते है।

तमिल कैलेंडर की अवधि उसी समय से है और उसे तिरुवल्लुवर आन्दु (वर्ष) के रूप में संदर्भित किया जाता है। तिरुवल्लुवर के अस्तित्व का समय पुरातात्विक साक्ष्य के बजाय ज्यादातर भाषाई सबूतों पर आधारित है क्योंकि किसी पुरातात्विक साक्ष्य को अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।  उनके काल का अनुमान 200 ई.पू. और 30 ई.पू. के बीच लगाया गया है।

संत तिरुवल्लुवर के अनमोल विचार

Quote 1 : बेहतरीन अवसर मिले तो उसे पकड़ ले और सर्वश्रेष्ठ काम ही करे।

Quote 2 : इंसान भीतर से जितना मजबूत होगा उतना ही उसका कद ऊंचा होगा।

Quote  3 : अच्छे और विनर्म शब्दों की जानकारी होने के बावजूद दूसरों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करना वैसा ही है जैसे पेड़ पर पके हुए फल लगे होने के बावजूद कच्चे फल खाना।

Quote  4 : पानी चाहे जितना भी गहरा हो, कमल का फूल पानी के ऊपर ही खिलता है।  उसी तरह से इंसान कितना महान है, ये उसकी अंदरुनी और मानसिक ताकत पर निर्भर करता है।

Quote  5 : बुरे व्यवहार या बुरी आदतो वाले व्यक्ति से बात करना वैसा है,  जैसे टॉर्च की मदद से पानी के नीचे डूबते आदमी को तलाशना।

Quote  6 : अगर जरूरत के वक़्त पर थोड़ी सी मदद मिल जाए  तो उससे ज्यादा महत्वपूर्ण या बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता है।

Quote  7 : जो लोग छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होते है व मृतक इन्सान कि तरह है।  वही जो लोग गुस्सा नहीं करते हैं उन्हें मौत का भी कोई खौफ नहीं होता हैं।

Quote  8 : सबसे बड़ा मूर्ख वही है जिसने काफी कुछ सीखा हो, काफी कुछ पढ़ा-लिखा हो, लेकिन अभी भी उसे संतुष्टि हासिल न हुई हो।

Quote  9 : आग के कारण लगने वाले घाव समय के साथ भर जाएंगें, लेकिन जो घाव शब्दों से आते है, वे कभी भरते नहीं हैं।

Quote  10 : एक अच्छा शिक्षक अपने छात्रों के लिए पढ़ाई आसान बना देता है।  यहां तक की शिक्षक के जाने के बाद भी छात्र उनके पढाए पाठ के बारे में हैं।

Quote  11 : अच्छे लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करे, लेकिन मूर्खों के बीच चुप्पी अपनाएं।

Quote  12 : समय के साथ अच्छे लोगो के साथ की गई दोस्ती गहरी होन लगती हैं।  ठीक वैसे ही जैसे उम्र के साथ अच्छी किताब और ज्यादा पसंद आने लगती हैं।

Quote  13 : ऐसा काम न करे जिसके बारे में सोचकर पछतावा हो।  गलती से हो गया है तो उसे दोहराएं नहीं।

Quote  14 : इरादों में मजबूती होने से आगे बढ़ना आसान होता है, लेकिन व्यर्थ बैठे रहने से कुछ भी हासील नहीं हो पाता है।

Quote  15 : काम को ठीक से समझने के बाद ही उसे करने के लिए आगे आएं।  काम शुरू करने के बाद उसे पूरा न कार पाना या बहाने बनाने से आपका ही अपमान होगा।  कुछ करने से पहले दस बार सोचें।

Quote  16 : जब घर में अतिथि हो तब चाहे अमृत ही क्यों न हो, अकेले नहीं पीना चाहिए।

Quote  17 : उत्साह मनुष्य की भाग्यशीलता का पैमाना है।

Quote  18 : नेकी से विमुख हो बदी करना निस्संदेह बुरा है।  मगर सामने मुस्कान और पीछे चुगली करना और भी बुरा है।

Quote  19 : जो आदमी नशे में मदहोश है उसकी सूरत उसकी माँ को भी बुरी लगती है।

Quote  20 : धन अधिक होने पर न्रमता धारण करो और काम पडने पर भी अपना सर ऊंचा बनाए रखों।

Quote  21 : नम्रता और मीठे वचन ही मनुष्य के आभूषण होते हैं। शेष सब नाममात्र के भूषण हैं।

Quote  22 : उस मनुष्य का ठाट-बाट जिसे लोग प्यार नहीं करते, गांव के बीचोबीच उगे विषवृक्ष के समान है।

Quote  23 : जो सबके दिल को खुश कर देने वाली वाणी बोलता है, उसके पास दरिद्रता कभी नहीं फटक सकती।

Quote  24 : आलस्‍य में दरिद्रता बसती है, लेकिन जो, व्‍यक्ति आलस्‍य नहीं करते उनकी मेहनत में लक्ष्‍मी का निवास होता है।

Quote  25 : बड़प्‍पन सदैव ही दूसरों की कमज़ोरियों, पर पर्दा डालना चाहता है, लेकिन ओछापन, दूसरों की कमियों बताने के सिवा और कुछ करना ही नहीं जानता।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Filed Under: Quotes Tagged With: Quotes In Hindi, Thiruvalluvar

« Kumar Vishwas – Bansuri chali aao, honth ka nimantran hai (कुमार विश्वास – बाँसुरी चली आओ, होंठ का निमंत्रण है)
Kumar Vishwas – Patjhad ka matlab hai phir basant aana hai (कुमार विश्वास – पतझर का मतलब है फिर बसंत आना है) »

Join the Discussion! Cancel reply

Please submit your comment with a real name.

Thanks for your feedback!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisements123
Advertisements123

Daily Horoscope