Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
SEO in Hindi

SEO in Hindi | What Is SEO

Posted on June 5, 2021 by Viveka Goyal

SEO In Hindi | What Is SEO | SEO क्या है ? – आज दुनिया में तेजी से इंटरनेट यूजर्स कि संख्या बढ़ रही है जिस कारण आज बहुत से लोग अपने Business को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लाना चाहते हैं उन सभी लोगों को SEO के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। जिससे उनके वेबसाइट में होने वाली छोटी बड़ी गलतियों का पता चल पाए। सभी लोग चाहते है कि उनका वेबसाइट गूगल के टॉप पेज पर रैंक करे लेकिन यह तभी संभव हो पता है जब उन्हें SEO यानी Search Engine Optimization के बारे में अच्छी जानकारी होती है। जब आपको इसके बारे में पर्याप्त जानकारी होती है तब आप अपने वेबसाइट के ट्रैफिक को Increase कर पाते हैं तथा अपनी वेबसाइट के माध्यम से मनचाही पैसा कमा पाते हैं।

SEO in Hindi
What Is SEO

यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको SEO के बारे में वह सभी जानकारी मिल जाएगी जिससे आप आप अपने वेबसाइट को गूगल के टॉप पर रैंक करा पाएंगे। अगर आपको इसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी नहीं होती है तो आपके लिए गूगल पर रैंक करना बहुत मुश्किल हो सकता है। चुकी SEO एक ऐसा topic है कि इसके बारे में आप जितना भी जानकारी लेंगे उतना कम ही होगा। इसलिए आज हम उन्हीं जरूरी बातो को बताना चाहेंगे जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। 

आज हम आपको SEO के बारे में वह सभी जानकारी देने वाले है जिससे आप अपने वेबसाइट को गूगल पर रैंक करा पाएंगे। हम इस पोस्ट में SEO क्या है (What Is SEO), Search Engine कैसे काम करता है, Google खोज के नतीजे कैसे दिखता है,Crawling, क्या है, Indexing क्या है आदि के बारे में विस्तार से बताएं है, इसलिए आपको इसे पूरा पढ़ना होगा। ताकि कोई भी जानकारी अधूरी रहे।

SEO क्या है (what is SEO)

किसी भी व्यक्ति को अपने Website में सुधार लाने के लिए SEO करने की जरूरत होती है। जिससे उनका समय की बचत हो सके और उनका वेबसाइट गूगल पर बहुत जल्द रैंक भी कर जाए । Search Engine Optimisation का एक छोटा नाम SEO है। Search Engine Optimisation एकदम traffic rules के जैसे काम करता है। जैसे ट्रैफिक को सही तरीके से चलाने के लिए Roadmap की जरूरत होती है। वैसे ही से गूगल Search Engine में अच्छे परिणामों को दिखाने के लिए SEO की जरूरत होती है।

सभी Search Engine के अपने अपने SEO Factor होते हैं आज गूगल सबसे बड़ा Search Engine बन चुका है आज गूगल लगभग 200 SEO Factor पर काम कर रहा है। Google उसी Content को पसंद करता है जो Content, लोगों को पसंद आता है अगर लोग पसन्द नहीं करते है तो Google उस Content की रैंकिंग धीरे धीरे कम करने लगता है। 

Search Engine कैसे काम करता है

Google पूरी तरह से अपने-आप काम करने वाला एक सर्च इंजन है, जो कि वेब क्रॉलर सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करता है. यह सॉफ़्टवेयर, नियमित तौर पर साइटें खोजते रहता है, ताकि हमारे वेबसाइट को इंडेक्स में आसानी से जोड़ सके। हमारे खोज नतीजों में शामिल की गई ज़्यादातर साइटें मैन्युअल रूप से सबमिट नहीं की जाती है, बल्कि जब हमारा वेब क्रॉलर वेब को क्रॉल करता है, तब वह हमारे साइटों को ढूंढकर अपने-आप हमारे इंडेक्स में जोड़ देता है।

Google पर खोज की सुविधा तीन चरणों में होती है-
1. क्रॉल करना- Google अपने-आप चलने वाले एक प्रोग्राम, क्रॉलर का इस्तेमाल करके वेबसाइट को खोजने का काम करता है। इसकी मदद से, नए और अपडेट किए गए वेब वेब पेजों को खोजा जाता है। Google उन पेजों के पतों की जानकारी एक बड़ी सूची में इकट्ठा करने का काम करता है, ताकि वह इस जानकारी को बाद में फिर देख सके यह पेजों को कई अलग-अलग तरीकों से खोजता हैं। हालांकि, इन्हें खोजने का मुख्य तरीका यह है कि नए पेजों के लिंक पर उन पेजों की मदद से पहुंचना जिनकी जानकारी उनके पास पहले से मौजूद है।

2. इंडेक्स करना- Google उन पेजों पर जाता है जिन्हें उसने पहले ही क्रॉल करके खोजा है। साथ ही, वह इस बात का पता लगाने की कोशिश भी करता है कि हर पेज किस बारे में है। Google, पेज पर मौजूद कॉन्टेंट, इमेज, और वीडियो फ़ाइल की जांच करता है और यह पता लगाने की कोशिश करता है कि आखिर यह पेज किस बारे में है। तथा यह जानकारी Google इंडेक्स में सेव कर ली जाती है। यह एक ऐसा डेटाबेस है जो बहुत से कंप्यूटर पर सेव किया जाता है।

3. खोज के नतीजे दिखाना – जब कोई भी उपयोगकर्ता Google पर कुछ जानकारी को खोजता है, तब Google लोगों को सबसे अच्छी क्वालिटी के जानकारी दिखाने की कोशिश करता है। सबसे अच्छी Quality के जानकारी दिखाने के लिए कई बातों को ध्यान में रखा जाता है, जैसे कि उपयोगकर्ता की जगह की जानकारी क्या है, भाषा, डिवाइस और उपयोगकर्ता ने इसके पहले क्या खोजा था। उदाहरण के लिए, यदि भारत में कोई उपयोगकर्ता इंटरनेट पर कोचिंग के बारे में खोजता है और बांग्लादेश में भी कोई उपयोगकर्ता इंटरनेट पर यही जानकारी खोजता है, तो दोनों लोगो को खोज के अलग-अलग नतीजे दिखेंगे, Google किसी भी पेज की रैंक को बढ़ाने के लिए कभी भी पैसे नहीं लेता है किसी भी पेज की रैंकिंग, इसके एल्गोरिदम की मदद से तय होती है।

Other Similar Post-

  • GoDaddy से Domain कैसे खरीदे ?
  • Web Hosting किसे कहते हैं | HostGator से Hosting कैसे खरीदें
  • Google Adsense क्या है ? Google Adsense Account कैसे बनाते है ?
  • 12 Tips जिनकी मदद से आप कर सकते है स्लो कम्प्यूटर को फास्ट
  • प्रोग्रामर कैसे बने ? How to become a programmer full details in Hindi

Related posts:

किसी भी Mobile का Lock कैसे तोड़े (Pin,Passsword,Pattern)
Zoom Aap क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे करें
Freelancing क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए
Mobile Number को पोर्ट कैसे करें | How To Port Mobile Number
Passage Indexing क्या है | पैसेज इंडेक्सिंग कैसे करें 
Google Keyword Planner क्या है और इसका उपयोग कैसे करें | Google Ads पर Account कैसे बनाएं
7 तरीके ऑनलाइन पैसा कमाने के | Best Ways To Make Money Online
Voice Search क्या है, कैसे काम करता है
Domain Authority क्या है | इसे कैसे बढ़ाये
White Hat SEO क्या है और इसे कैसे करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/26/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme