Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

21 जून को दो बड़ी खगोलीय घटनाएं, 500 सालों में ऐसी स्थिति नहीं बनी, 6 ग्रहों के वक्री होने से ग्रहण खास होगा, प्राकृतिक आपदा का संकेत

Posted on June 16, 2020June 18, 2020 by Pankaj Goyal

Surya Grahan 2020 Effects – आषाढ़ महीने में तिथि वार और नक्षत्रों की विशेष स्थिति बन रही है। हिंदी कैलेंडर के इस महीने में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। ज्योतिष के नजरिये से 21 जून, यानी रविवार को होने वाले सूर्य ग्रहण पर ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जो 500 सालों में नहीं बनी। वर्ष २०२० में 21 जून को दो बड़ी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। आइये जानते है क्या बड़ा होने वाला है इस दिन

यह भी पढ़े  – सूर्य ग्रहण 2020,कब है सूर्य ग्रहण, 12 में से 8 राशियों के लिए है अशुभ

Surya Grahan 2020

 

पहली घटना

21 जून को पहली घटना खंडग्रास यानी आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसमें सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा इस तरह आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा और कंगन की तरह दिखाई देगा। इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है।

दूसरी घटना

दूसरी घटना, 21 जून को ही सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएगा। जिससे ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा। ये सदी का दूसरा ऐसा सूर्यग्रहण है, जो 21 जून को हो रहा है। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ था।

Surya Grahan 2020 Effects

Watch On You Tube

सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखेगा

रविवार 21 जून को होने वाला खंडग्रास यानी आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह करीब 10:16 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 1.49 मिनट पर मोक्ष हो जाएगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 20 जून शनिवार को रात 10.20 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ग्रहण का मध्यकाल 11:56 मिनट तक रहेगा। जो कि ग्रहण काल के साथ ही खत्म होगा। ये ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में और मिथुन राशि में लगेगा। ये ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और कांगो में दिखाई देगा।

5 शनिवार और 5 रविवार का होना अशुभ

आषाढ़ महीने में 5 शनिवार होने से महंगाई बढ़ सकती है जबकि 5 रविवार का होना शोक संताप को बढ़ाने वाला और कष्टकारी योग है। इसके चलते रोग संक्रमण बढ़ सकता है। लोगों में डर बढ़ेगा। देश में कई जगहों पर जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। इसके अलावा आषाढ़ शुक्लपक्ष की पंचमी को मघा नक्षत्र और शुक्रवार होने से समुद्री तूफान की अशंका भी बन रही है।

6 ग्रहों के वक्री होने से ग्रहण खास होगा

आषाढ़ महीने में लग रहे इस सूर्य ग्रहण के समय 6 ग्रह वक्री रहेंगे। यह स्थिति देश और दुनिया के लिए ठीक नहीं है। यह ग्रहण राहुग्रस्त है। मिथुन राशि में राहु सूर्य-चंद्रमा को पीड़ित कर रहा है। मंगल जल तत्व की राशि मीन में है और मिथुन राशि के ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा है। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री रहेंगे। राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते है। इन 6 ग्रहों की स्थिति के कारण ये सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है।

ग्रहों की अशुभ स्थिति दे रही है प्राकृतिक आपदा का संकेत

ग्रहों के वक्री होने से प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका है। इस महीने ज्यादा बारिश, समुद्री चक्रवात, भूकंप, तूफान और महामारी से जन-धन की हानि का खतरा बन रहा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में चक्रवात के साथ भयंकर बारिश हो सकती है। इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव से तूफान और भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं।

आगजनी, विवाद और तनाव के हालात बन सकते हैं

वराहमिहिर के ज्योतिष ग्रंथ बृहत्संहिता के अनुसार इस ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पड़ने से देश में आगजनी, विवाद और तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। आषाढ़ महीने में ये ग्रहण होने से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, कश्मीर और दिल्ली के पर इसका विशेष असर देखने को मिलेगा। इनके साथ ही यमुना नदी के किनारे बसे शहरों पर भी इसका अशुभ असर पड़ेगा। वहीं अफगानिस्तान और चीन के लिए भी ग्रहण अशुभ रहेगा।

क्या करें और क्या नहीं

ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलें। ग्रहण से पहले स्नान करें। तीर्थों पर न जा सकें तो घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। ग्रहण के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। श्रद्धा के अनुसार दान करना चाहिए। पं. मिश्रा ने बताया कि मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सोना, यात्रा करना, पत्ते का छेदना, तिनका तोड़ना, लकड़ी काटना, फूल तोड़ना, बाल और नाखून काटना, कपड़े धोना और सिलना, दांत साफ करना, भोजन करना, शारीरिक संबंध बनाना, घुड़सवारी, हाथी की सवारी करना और गाय-भैंस का दूध निकालना। इन सब बातों की मनाही है।

यह भी पढ़े – 

  •  अशुभ चंद्रमा के उपाय | Ashubh Chandrma Ke Upay
  • राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र- ये हैं अचूक 12 लक्ष्मी मंत्र
  • राशि अनुसार इन उपायों से दूर हो सकती है घर-परिवार की दरिद्रता
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय (राशि अनुसार)
  • जानिए राशि अनुसार प्रेमियों का स्वभाव
  • चंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करे ये काम
  •  चंद्र ग्रहण के उपाय (राशि अनुसार)

#SolarEclipse2020#SuryaGrahan2020#ShubhAshubh#SuryaGrahanAccordingtoZodiac#Daan#KabhaiSuryaGrahan#NaturalEffect#AshadhaMonth#Prakrtikaapda#KhagoliyaGhatna#21June2020

 

 

 

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme