Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Raat Mein Shivling Ke Paas Deepak Kyon Jalayen

रात में शिवलिंग के पास जलाना चाहिए दीपक, जानिये क्यों?

Posted on July 25, 2019 by Pankaj Goyal

Raat Mein Shivling Ke Paas Deepak Kyon Jalayen :- हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन महीने को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है। इस माह में शिवजी की सामान्य पूजा करने पर भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवपुराण में शिवजी और सृष्टि के निर्माण से जुड़ी कई रहस्यमयी बातें बताई गई हैं। इस पुराण में कई उपाय भी बताए गए हैं, जो जीवन की सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

  • शिवलिंग की पूजा में ध्यान रखने योग्य बातें

Raat Mein Shivling Ke Paas Deepak Kyon Jalayen

साथ ही, इन उपायों से मानसिक शांति और प्रसन्नता प्राप्त होती है, पिछले समय में किए गए पापों का नाश होता है। शिवपुराण में बताया गया है कि रात के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाने से बहुत जल्दी शिवजी की कृपा प्राप्त हो जाती है। इस उपाय से जुड़ी एक प्राचीन कथा भी बताई गई है।

  • शंख से नहीं चढ़ाते शिवलिंग पर जल, आखिर क्यों ?

रात के समय दीपक जलाने से जुड़ी कथा

कथा के अनुसार प्राचीन काल में गुणनिधि नामक व्यक्ति बहुत गरीब था और वह भोजन की खोज में लगा हुआ था। इस खोज में रात हो गई और वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया। गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात्रि विश्राम इसी मंदिर में कर लेना चाहिए। रात के समय वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया।

इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपनी कमीज जलाई थी। रात्रि के समय भगवान शिवलिंग के पास प्रकाश करने के फलस्वरूप से उस व्यक्ति को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।

  • यदि घर में रखा हो शिवलिंग तो ध्यान रखें ये बातें

इस कथा के अनुसार ही शाम के समय शिव मंदिर में दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। अत: नियमित रूप से रात्रि के समय किसी भी शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाना चाहिए। विशेष रूप से सावन माह में यह उपाय जल्दी शुभ फल प्रदान करता है। दीपक लगाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।

  • खंडित शिवलिंग की पूजा हो सकती है पर खंडित शिव मूर्ति की नहीं, जाने क्यों ?
  • इन चीजों से नहीं करे शिवलिंग का पूजन, जानिए क्यों ?
  • श्रीलिंग पुराण – जानिये किस महीने में कौन-से शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

1 thought on “रात में शिवलिंग के पास जलाना चाहिए दीपक, जानिये क्यों?”

  1. Rajat Yadav says:
    July 25, 2019 at 11:32 am

    story acchi hai bahut bahut shukriya

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme