Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हर काम में सफलता के लिए याद रखें ये विदुर नीति

Posted on April 10, 2017April 10, 2017 by Pankaj Goyal

Vidur Niti For Success : महाभारत में विद्वान विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए, तो मनुष्य किसी भी परेशानी का हल आसानी से पा सकता है। विदुर ने ऐसी ही 4 बातों के बारे में बताया है, जिनका ध्यान रखने पर मनुष्य किसी भी काम या कला में एक्सपर्ट बन सकता है।

यह भी पढ़े – यह 6 चीजें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख मानी जाती हैं

 

Vidur Niti For Success

विदुर नीति

निश्चित्य यः प्रक्रमते , नान्तर्वसति कर्मणः ।
अवन्ध्यकालो वश्यात्मा , स वै पण्डित उच्यते ।।

जो कार्य आरम्भ करने के पहले निश्चय कर लेता है ,कार्य करने के बीच मे रुकता नही है ,अपने अमूल्य समय को व्यर्थ नही गँवाता ,और अपने मन को काबू मे रखता है । वही विद्वान या पण्डित है ।

दृढ़ निश्चय के बाद ही शुरू करें काम

विदुर के अनुसार, किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए उसे शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से तैयारी कर लें और उसे सफल करने के निश्चय करें।

किसी भी कारण से काम को न रोकें

काम को शुरू करने पर किसी भी कारण से उसे बीच में न छोड़े। यह सफलता में सबसे बड़ी रुकावट होती है। इसलिए, चाहे कारण कोई भी हो, काम को पूरा किये बिना उसे नहीं छोड़े।

समय की कीमत को समझे

समय को व्यर्थ करने वाला मनुष्य कभी सफलता नहीं पा सकता। इसलिए अगर आप किसी कला या काम में सफल होना चाहते हैं तो किसी भी अन्य गतिविधि में समय बर्बाद न करें।

मन को रखे वश में

जो अपने मन और इच्छाओं को वश में नहीं रख पाता, वह किसी भी काम में सफल नहीं हो पाता। सफलता पाने के लिए अनावश्यक इच्छाओं को वश में रख कर, काम के प्रति समर्पित होना जरुरी है।

Other Similar Posts-
  • विदुर नीति- यह 6 चीजें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख मानी जाती हैं
  • विदुर नीति- इन 10 लोगों से रहना चाहिए दूर, इन्हें नहीं होती अच्छे-बुरे की पहचान
  • चाणक्य नीति: जब हो जाए ऐसी 4 बातें तो तुरंत भाग जाना चाहिए
  • चाणक्य नीति- ये 4 काम करने के बाद नहाना जरूरी चाहिए
  • चाणक्य नीति- हमें उस जगह रहना चाहिए जहां हों ये पांच बातें

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/20/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme