Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये हैं भारत के 10 सबसे खतरनाक ‘सीरियल किलर’

Posted on July 12, 2015August 6, 2016 by Pankaj Goyal

Indian Serial Killer Real Stories in Hindi :

मोहन कुमार उर्फ साइनाइड (Mohan Kumar)

Mohan Kumar Story in Hindi

मोहन कुमार उर्फ साइनाइड  कुंवारी लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ यौन संबंध बनाता था और फिर उन्हें गर्भनिरोधक गोली के बहाने साइनाइड की गोलियां खिला देता था। 2005-2009 के बीच इसी तरह उसने 20 लड़कियों को मार डाला। दिसंबर 2013 में उसे मौत की सजा हुई।

डॉक्टर देवेंद्र शर्मा (Devendra Sharma)

Devendra Sharma ki kahani
पेशे से आयुर्वेद के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने 2002-2004 के बीच कई टैक्सी ड्राइवरों को अपना निशाना बनाया। वह टूरिस्ट बन कर इन गाड़ियों में बैठता था और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिल कर ड्राइवरों का खून कर देता था। टैक्सी चोरी कर उन्हें चोर बाजार में बेचता था और पैसे कमाता था। जुर्म कबूल करने पर उसने बताया कि उसने 30-40 ड्राइवरों का खून किया। 2008 में उसे मौत की सजा हुई।

रेणुका शिंदे और सीमा गवित (Renuka shinde and Seema gavit)

Serial Killer Story in Hindi
रेणुका शिंदे और उसकी बहन सीमा गवित ने कई मासूम बच्चों का अपहरण करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ये दोनों बच्चों का अपहरण करके उनसे चोरी कराती थी और जो बच्चे इनके काम नहीं आते थे, उन्हें मार डालती थी। 1900 से 1996 के बीच उन्होंने छ: बच्चों का खून भी किया। जुर्म कबूल करने पर उन्होंने यह तक  कहा था कि उन्हें याद नहीं कि इससे पहले वे कितने बच्चों को मार चुकी हैं। फिलहाल वे अपनी मौत की सजा का इंतजार कर रही हैं।

सुरिंदर कोली (Surendra Koli)

Surendra koli history in Hindi
नोएडा के ‌निठारी कांड को कौन नहीं जानता। यहां एक कोठी के नौकर सुरिंदर कोली को 2006 में निठारी गांव से गायब हुए कई बच्चों की हत्या के आरोप में ‌ग‌िरफ्तार ‌क‌िया गया। कोली पर बच्चों के बलात्कार, अंग तस्करी, बाल शोषण और इंसानी मांस खाने के आरोप लगे। कोली को पांच हत्याओं का दोषी पाया गया है।

मल्लिका (Mallika)

Mallika Serial woman killer story in hindi
बेंगलुरू की मल्लिका ने 1999 से 2007 के बीच छ: औरतों का खून किया। वह घरेलू हिंसा झेल रही मिडिल क्लास महिलाओं की हमदर्द बनने का नाटक करती, उन्हें साइनाइड खिला कर मार डालती थी और उनका सारा सामान लूट ले जाती थी। 2007 में इसकी ग‌िरफ्तारी हुई और 2012 में इसे मौत की सजा सुनाई गई जो बाद में आजीवन कारावास में बदल दी गई।

जयशंकर (Jayshankar)

Dangerous serial killer Jay shankar real story in Hindi
लेडी ‌किलर एम जयशंकर पर 30 बलात्कार और 15 हत्याओं के आरोप हैं। जयशंकर हमेशा औरतों को ही श‌िकार बनाता था। जेल से भागने के बाद फिर से उसे पकड़ा गया और अब वह दस साल की सजा काट रहा है। 2006 से 2009 के बीच के अपने सभी मामलों में तमिल नाडू और कर्नाटक की अदालत में उस पर केस चल रहा है।

गौरी शंकर उर्फ़ ऑटो शंकर  (Gauri shankar)

Dangerous serial killer Gauri shankar real story in Hindi
ऑटो शंकर के नाम से जाना जाने वाला गौरी शंकर चेन्नई का एक ऑटो चालक था। 1988 में छ: महीने के दौरान इसने 9 किशोरियों का अपहरण और खून किया। 1995 में इसे फांसी की सजा हुई। अपनी मौत से एक महीने पहले इसने कबूल किया था कि उसने अगवा की हुई लड़कियों का खून उन नेताओं के कहने पर किया था जिन्होंने उन लड़कियों का बलात्कार किया था।

स्टोनमैन (Stone man)

Stone man Real story in Hindi
मुंबई के कुख्यात हत्यारे को लोग स्टोनमैन के नाम से जानते थे। 1989 में मुंबई में रहने वाले नौ लोगों को एक ही तरह से मारा गया था। उनके सिर को एक बड़े से पत्थर से कुचला गया था। अभी तक यह साऱफ नहीं हुआ है कि बाकी सारे खून एक ही इंसान ने किए या एक को देख कर अलग अलग लोगों ने उसी तरह बाकी खून किए।

बीयर मैन (Beer Man)

Bear man Ki sacchi kahani
2006 से 2007 के बीच मुंबई में ही छ: लोगों की एक ही तरह से हत्या हुई। पुलिस ने हर बार लाश के पास बीयर की एक बोतल पाई जिससे लगा कि यह कोई सीरियल किलर है। लोगों ने इसका नाम ‘बीयर मैन’ रख दिया। 2008 में रविंद्र कंट्रोले को एक खून के आरोप में पकड़ा गया और उसके पास से बीयर की खाली बोतल भी म‌िला लेक‌िन लेकिन पुख्ता सबूतों की कमी के चलते उसे छोड़ दिया गया।

Source

Other Similar Posts-
  • कहानी ‘ठग बेहराम’ की – गिनीज़ बुक में दर्ज़ है इनके नाम 931 सीरियल किलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • मध्ययुग में सजा देने के 10 खौफनाक तरीके
  • प्राचीन विशव में इन 10 क्रूरतम तरीकों से दी जाती थी नरबलि
  • अपराधियों को दी जाने वाली दुनिया की 10 सबसे भयानक सजाएं
  • नास्त्रेदमस की वो 10 भविष्यवाणियां, जो सच साबित हुई

Related posts:

भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस
केवल सनी लियोनी ही नहीं, इन फेमस स्टार्स ने भी शुरुआत में किया है पोर्न फिल्मों में काम
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स
विदेशों में स्तिथ प्रसिद्ध 10 हिन्दू मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme