Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रों के अनुसार दिन में किस समय सोने से होते हैं कौन से नुकसान

Posted on May 6, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

Hindu Shastra Tips about Sleeping : नींद हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन सोने का भी सही समय होता है। गलत समय पर सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तो होती हैं, साथ ही धर्म के नजरिए से भी इसे अपशकुन माना जाता है। जो लोग शास्त्रों में वर्जित किए गए समय पर सोते हैं, उन्हें देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त नहीं होती है। शास्त्रों के अनुसार दिन में कुछ ऐसे समय बताए गए हैं, जब हमें सोना नहीं चाहिए।
When We Should Not Sleep According to Hindu Shastra
यहां जानिए दिन के किस समय में अकारण सोने से कौन-कौन से नुकसान हो सकत हैं…

सूर्योदय के समय सोने से कौन से नुकसान होते हैं

महालक्ष्मी उन लोगों से रूठ जाती हैं जो सूर्योदय के बाद भी बहुत देर तक सोते रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसे लोगों के पास चाहे जितना भी पैसा हो, लेकिन वे संतुष्ट नहीं रहते हैं। सदैव मानसिक तनाव का सामना करते हैं और लंबी उम्र तक स्वस्थ भी नहीं रह पाते हैं। लक्ष्मी की कृपा के बिना धन में बरकत नहीं आती है।

हमें सूर्योदय से पूर्व ही उठ जाना चाहिए। सुबह का यह समय स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। ब्रह्म मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है। इस समय की ताजी हवा कई बीमारियों की रोकथाम करती है। इसी वजह से सुबह के समय घुमना और व्यायाम करने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है।

दोपहर के समय में सोने से कौन से नुकसान होते हैं

सोने का दूसरा गलत समय है दोपहर का समय। शास्त्रों के अनुसार इस समय सोने को भी अपशकुन माना गया है। साथ ही, यह काम स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। जो लोग दिन में सोते हैं, वे मोटापे की गिरफ्त में जल्दी आ जाते हैं।

दोपहर में सोने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है, खाना ठीक से पचेगा नहीं और इस वजह से पेट से संबंधित कई बीमारियां होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। पेट से संबंधित बीमारियां जैसे- कब्ज, गैस, अपच आदि। यह समय कर्म करने के लिए श्रेष्ठ है, अत: दोपहर में काम करना चाहिए।

सूर्यास्त के समय सोने से कौन से नुकसान होते हैं

सोने का तीसरा गलत समय है सूर्यास्त का समय। सूर्यास्त का समय देवी-देवताओं के पूजन का समय होता है। इस समय में सोने वाले व्यक्ति को देवी-देवता की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग अकारण ही शाम के समय सोते हैं, वे कई प्रयासों के बाद भी आसानी से सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

ऐसी प्राचीन मान्यता है कि सूर्यास्त के समय सभी देवी-देवता पृथ्वी का भ्रमण करते हैं। इस दौरान जो लोग कर्म न करते हुए आलस्य के कारण सोए रहते हैं, वे लोग दुर्भाग्य के शिकार हो सकते हैं।

इन लोगों को गलत समय पर सोने से नहीं लगता है दोष

यदि कोई व्यक्ति बीमार है या बुजुर्ग है या कोई गर्भवती स्त्री है तो ये लोग अपनी सुविधा के अनुसार दिन में किसी भी समय सो सकते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी समय पर सोने से कोई दोष नहीं लगता है, लेकिन कोई व्यक्ति अकारण गलत समय में सोता है तो यह शुभ नहीं माना जाता है।

Other Similar Posts-

  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य
  • अवश्य पढ़े स्त्रियों से जुड़ी ये 4 चाणक्य नीतियां
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • राम चरितमानस- किन लोगों से कौन-कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए
  • 16 पौराणिक कथाएं – पिता के वीर्य और माता के गर्भ के बिना जन्मे पौराणिक पात्रों की

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme