Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विशव इतिहास के 10 सबसे भयावह भूकंप

Posted on April 28, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

10 Deadliest Earthquake of world History : तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में 22 मई 1960 को आया था। रिक्टर स्केल पर 9.5 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से आई सुनामी से दक्षिणी चिली, हवाई द्वीप, जापान, फिलीपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में भयानक तबाही मची थी। कैजुअलिटी के लिहाज से दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप चीन में 1556 में आया था, जिसमें 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी।

10 Deadliest Earthquake of world History in Hindi

23 जनवरी, 1556 (सांक्सी प्रांत, चीन)
इतिहास में कैजुअलिटी के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चीन के सांक्सी प्रांत में 23 जनवरी, 1556 को आया था। रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता वाले इस भूकंप से 520 मील (840 किमी.) एरिया तबाह हो गया था। इसका असर सांक्सी प्रांत की करीब 97 काउंटीज पर पड़ा था। भूकंप की वजह से भूस्खलन होने से करीब 8 लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई थी।

28 जुलाई 1976 (तांगशान, चीन)
चीन का तांगशान शहर 7.8 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से मिट्टी में मिल गया था। इसमें 5 लाख से अधिक लोग मारे गए थे।

22 मई, 1960 (वाल्डिविया, चिली)
चिली के वाल्डिविया में रिक्टर स्केल पर 9.5 तीव्रता वाले इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। कहते हैं कि इस भूकंप की ताकत 1 हजार एटम बम के बराबर थी। इसका असर वाल्डिविया से लेकर हवाई द्वीप तक था। इसमें 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए थे।

1 सितंबर 1923 (टोक्यो, जापान)
जापान की राजधानी टोक्यो में आया ग्रेट कांटो भूकंप। इसकी वजह से 142,800 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

26 जनवरी 2001 (गुजरात, भारत)
भारत के गुजरात राज्य में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें कम से कम 30 हज़ार लोग मारे गए और क़रीब 10 लाख लोग बेघर हो गए। भुज और अहमदाबाद पर भूकंप का सबसे अधिक असर पड़ा।

31 मई, 1935 (क्वेटा, पाकिस्तान)
क्वेटा और उसके आसपास के इलाक़ों में आए ज़बरदस्त भूकंप में लगभग 35 हज़ार लोगों की जानें गईं।

8 अक्तूबर, 2005 (पाकिस्तान)
पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता वाला भीषण भूकंप आया, जिसमें करीब 75 हज़ार लोग मारे गए। करीब 35 लाख लोग बेघर हुए थे।

26 दिसंबर, 2004, (श्रीलंका, फिलीपींस व दक्षिणी भारत)
भूकंप के कारण पैदा हुईं सुनामी लहरों ने एशिया में 2 लाख 30 हजार लोगों की जान ले ली थी। 8.9 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण लाखों लोग बेघर हो गए थे।

26 दिसंबर, 2003 (ईरान)
दक्षिणी ईरान में आए भूकंप में 26 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

21 जून 1990 (गिलान, ईरान)
ईरान के उत्तरी राज्य गिलान में आए भूकंप ने 40 हज़ार से भी अधिक लोगों की जान ले ली थी।

17 अगस्त 1999 (इमिट व इस्तांबुल, तुर्की)
तुर्की के इमिट और इंस्ताबुल शहरों में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप की वजह से 17 हज़ार से अधिक लोग मारे गए और हज़ारों अन्य घायल हुए।

Other Similar Posts : 

  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन
  • भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट
    दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य
    10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड

Tag-Hindi, Story, History, News, Itihas, Information, Deadliest Earthquake In world History, Top 10, Sabse shaktishali bhukamp,

Related posts:

भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस
केवल सनी लियोनी ही नहीं, इन फेमस स्टार्स ने भी शुरुआत में किया है पोर्न फिल्मों में काम
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स
विदेशों में स्तिथ प्रसिद्ध 10 हिन्दू मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme